{"_id":"623a2f9715e93e5eb923c983","slug":"agra-lucknow-expressway-255-posts-created-for-15-police-posts-one-sub-inspector-2-chief-constables-and-14-constables-in-each-outpost","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : 15 पुलिस चौकियों के लिए 255 पद सृजित, हर चौकी में एक सब इंस्पेक्टर, 2 मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : 15 पुलिस चौकियों के लिए 255 पद सृजित, हर चौकी में एक सब इंस्पेक्टर, 2 मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षी
Wed, 23 Mar 2022 01:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:50 AM IST
सार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जो पुलिस चौकियां स्वीकृत की गई थीं, उसमें इटावा जिले के ऊसराहार थाना अंतर्गत कुदरैल चौकी, चौबिया थाने की नीबासई चौकी, आगरा के फतेहाबाद थाने की लुहारी पुलिस चौकी, डौकी थाने की नदौता चौकी, उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाने की देवखरी चौकी, हसनगंज थाने की शाहपुर तोंदा चौकी और औरास थाने की दिपवल चौकी शामिल है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और दुर्घटना के समय त्वरित कार्रवाई के लिए 15 पुलिस चौकियों के लिए 255 पदों का सृजन किया गया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक हर पुलिस चौकी में एक सब इंस्पेक्टर, 2 मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जो पुलिस चौकियां स्वीकृत की गई थीं, उसमें इटावा जिले के ऊसराहार थाना अंतर्गत कुदरैल चौकी, चौबिया थाने की नीबासई चौकी, आगरा के फतेहाबाद थाने की लुहारी पुलिस चौकी, डौकी थाने की नदौता चौकी, उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाने की देवखरी चौकी, हसनगंज थाने की शाहपुर तोंदा चौकी और औरास थाने की दिपवल चौकी शामिल है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाने की उरावर हस्तरफ चौकी व नसीरपुर थाने की हरगनपुर चौकी, कन्नौज जिले के ठठिया थाने की ठठिया चौकी, सौरिख थाने की सौरिख चौकी व तालग्राम थाने की तालग्राम चौकी, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के काकोरी थाने की रेवरी चौकी, कानपुर आउटर के बिल्हौर थाने की गूजेपुर चौकी और मैनपुरी जिले करहल थाने की कुतुबपुर बुजुर्ग चौकी शामिल हैं। इन्हीं चौकियों के लिए पुलिस बल स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन