{"_id":"660a686816a4d683500de75d","slug":"agra-lucknow-express-way-will-remain-close-from-2-to-11-april-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 2 से 11 अप्रैल तक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बंद रहेगा यातायात, लागू होगी डायवर्जन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 2 से 11 अप्रैल तक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बंद रहेगा यातायात, लागू होगी डायवर्जन व्यवस्था
Mon, 01 Apr 2024 10:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:24 PM IST
सार
भारतीय वायु सेना के अभ्यास के कारण 2 से 11 अप्रैल तक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यातायात बंद रहेगा और डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक यातायात बंद रहेगा। भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति अभियान के तहत अभ्यास के चलते 10 दिनों के लिए यातायात के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे की एयर स्ट्रिप में तीसरी बार हो रही लड़ाकू विमानों की रिहर्सल में छह और सात अप्रैल को जगुआर, सुखोई, मिराज-2000 विमान यहां उतरेंगे। इसके चलते 2 से 11 अप्रैल तक बांगरमऊ, उन्नाव की हवाई पट्टी के साढ़े तीन किमी क्षेत्र को ब्लाक रखा जाएगा। वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
दो अप्रैल सुबह आठ बजे से 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनेज 239+600 से चैनेज 244+400 के मध्य यातायात को सर्विस रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले पहली बार 2016 में भारतीय वायु सेना ने छह लड़ाकू विमान उतारे थे। इसमें सुखोई-30 एमके, मिराज-2000 शामिल थे। अक्तूबर 2017 में दूसरी बार मिराज, सुखोई, जगुआर के अलावा हरक्यूलिस विमान उतारे गए थे।