{"_id":"f45556aca4374a7a1db2d36700bfaf66","slug":"agra-lucknow-express-way-foundation-day-date-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदली एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदली एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Nov 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की तारीख में एक बार फिर बदलाव किया गया है। इससे पहले भी दो बार शिलान्यास की तारीख तय की जा चुकी है।
विज्ञापन
अब इसका शिलान्यास 23 नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। यहां बता दें कि सबसे पहले शिलान्यास की तारीख 22 नवंबर मुकर्रर की गई थी।
बाद में इसे 21 नवंबर कर दिया गया। लेकिन 21 और 22 नवंबर को रामपुर में नगर विकास मंत्री आजम खां मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आयोजित कर रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते शिलान्यास कार्यक्रम की तिथि बदली गई है।
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री अब 23 नवंबर को एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे।