फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agniwesh to go supreme court against wine selling.

देश भर में शराब की बिक्री रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अग्निवेश

Mon, 23 May 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 May 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
Agniwesh to go supreme court against wine selling.
स्वामी अग्निवेश - फोटो : amar ujala

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाने वाले स्वामी अग्निवेश ने कहा है कि वह भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर अब ‘शराब छोड़ो’ अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन


बिहार में शराबबंदी को एक अच्छी पहल बताते हुए उन्होंने यूपी सरकार से भी शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शराबबंदी लागू कराने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बंधुआ मजदूर मुक्ति मोर्चा के 24 मई से शुरू होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने लखनऊ पहुंचे अग्निवेश ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की धारा-47 में शराबबंदी का प्रावधान भी है, इसके बावजूद सरकारें राजस्व नुकसान के बहाने शराबबंदी को नजरअंदाज कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अगस्त से पहले जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Agniwesh to go supreme court against wine selling.

हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके अग्निवेश ने कहा कि हमने सबसे पहले हरियाणा में शराबबंदी कराई थी, लेकिन डेढ़ वर्ष में ही वहां की सरकार अपने निर्णय से पलट गई।

अब राष्ट्रीय स्तर पर शराबबंदी कराने के लिए नौ अगस्त के पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

सोशलिस्ट पार्टी के 15 और उम्मीदवार घोषित
इस मौके पर स्वामी अग्निवेश ने सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के 15 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। वहीं, पार्टी के युवा मामलों के प्रभारी पवन सिंह यादव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद सरकारी अफसरों द्वारा सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला न कराने के विरोध में मैगसेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय छह जून से बेमियादी अनशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed