फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aggregator policy should be followed in up

Lucknow News: कैब ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन, एग्रीगेटर पॉलिसी लागू करने की मांग

Sun, 20 Jul 2025 04:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
aggregator policy should be followed in up

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमतीनगर के विभूतिखंड में रविवार को ड्राइवरों ने कैब कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश में एग्रीगेटर पॉलिसी लागू करने की मांग की। ड्राइवरों ने मांग की कि प्रति किमी किराया 22 रुपये से अधिक होना चाहिए, जबकि अभी कंपनियां आठ से दस रुपये दे रही हैं। 

कैब कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय कैब कंट्रोल बोर्ड के अस्थाई अध्यक्ष जाहिद प्रधान ने कहा कि एग्रीगेटर पॉलिसी लागू होने पर ड्राइवरों को 22 रुपये प्रति किमी से अधिक किराया मिलेगा, जबकि अभी कंपनियां उनका हक मार रही हैं। इससे ड्राइवरों के लिए जीविका चलाने में मुश्किलें आ रही हैं। इस बाबत प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मिल चुके हैं। उन्हें ज्ञापन भी दिए हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कैब ड्राइवर मो. शरीफ ने कहा कि किराया आठ रुपये प्रति किमी मिल रहा है। जबकि कंपनी हमसे कमाई कर रही है और हमारे ही भूखों मरने की नौबत आ गई है। ड्राइवर विपिन राय ने कहा कि एक वर्ष का टैक्स 16 हजार रुपये देते हैं, इसके बाद पांच हजार रुपये फिटनेस पर खर्च करते हैं। लेकिन कमाई ढेले भर की नहीं होती। ड्राइवरों ने यूपी में कैब कंपनियों के लिए एग्रीगेटर पॉलिसी लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed