फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   agent javed was in touch of isi since last ten years

यूपी: पकड़े गए आईएसआई एजेंटों का कराया गया सामना, खुले कई राज

Mon, 08 May 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 May 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
agent javed was in touch of isi since last ten years
आईएसआई एजेंट आफताब - फोटो : amar ujala

मुंबई से पकड़ा गया जावेद दस साल से आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं थी। मुंबई से लखनऊ लाए गए जावेद और अल्ताफ का सामना फैजाबाद से गिरफ्तार किए गए आफताब से कराया गया।

विज्ञापन


आफताब ने दोनों को ही पहचानने से मना कर दिया। वहीं जावेद ने बताया कि आफताब के खाते में पैसा जमा करने के लिए कराची से मैसेज आया था। उसने यह भी कहा कि वह पिछले 10 साल से आईएसआई के संपर्क में था। 2007 में कराची से मुंबई आए इकबाल से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


तभी से वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। 2011 में इकबाल जब दोबारा कराची से मुंबई आया तो उसने जावेद को दानिश के बारे में बताया और कहा कि यह हमारा आदमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद ने बताया कि दानिश के ही कहने पर उसने अल्ताफ से कह कर आफताब के खाते में 15 हजार रुपये जमा कराए थे। अल्ताफ जावेद के यहां नौकरी करता है। एटीएस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि दानिश ने और किस- किस के खाते में पैसे जमा कराए।

जावेद का कहना है कि उसने बहुत से लोगों के खाते में पैसे जमा कराए लेकिन दानिश के कहने पर किन लोगों के  खाते में पैसे जमा कराए, इस बारे में वह अभी कुछ नहीं बता रहा है। 

जासूसी के बदले मिला था लैपटॉप

agent javed was in touch of isi since last ten years
डेमो
फैजाबाद से गिरफ्तार आफताब ने बताया कि वह जब पहली बार पाकिस्तान गया तो वहां उसे ई-मेल करने की ट्रेनिंग दी गई। वहीं उसका ई- मेल अकाउंट बनाया गया।

उसे लैपटॉप खरीदने के लिए भारतीय मुद्रा में पांच हजार रुपये और 400 अमेरिकी डालर दिए गए। भारत आने पर उसने डालर को रुपये में बदलवाया। एटीएस ने आफताब का वह लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है।

डाटा रिकवर कराने के लिए इसे लैब भेजा जा रहा है। वहीं, अल्ताफ और जावेद को सोमवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने के  लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed