फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   agency owner arrested in case of photo of CM and PM in hording

मोबाइल फोन लांचिंग के होर्डिंग में पीएम-सीएम के फोटो लगाने वाली एजेंसी का मालिक गिरफ्तार

Thu, 07 Jan 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
agency owner arrested in case of photo of CM and PM in hording
लखनऊ। हजरतगंज में इनब्लॉक नाम से मोबाइल फोन लॉन्चिंग के होर्डिंग में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर प्रचार करने वाली पब्लिक रिलेशन कंपनी के मालिक आशीष गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशीष ने ही पीएम और सीएम के फोटो लगे होर्डिंग शहर में लगवाए थे। पुलिस अब राज्यमंत्री के भाई व इस मामले में नामजद ललित अग्रवाल से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि आशीष गुप्ता ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है और मेक यू बिग नाम की पब्लिक रिलेशन कंपनी चलाता है। मोबाइल लॉन्चिंग के प्रचार-प्रसार का काम उसकी कंपनी के पास ही था। उसने ही प्रचार के होर्डिंग में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगवाए थे। शुरुआती पड़ताल में इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो मंगलवार को इंदिरानगर में लोकेशन मिल गई। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

लॉन्चिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री के अलावा कानपुर की विधायक नीलिमा कटियार, लखनऊ के विधायक डॉ. नीरज बोरा, प्रतापगढ़ के विधायक देवमणि द्विवेदी और फेसचैन कंपनी के सीईओ दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी समेत तमाम राजनीतिक व सामाजिक शख्सियतें मौजूद थीं। लॉन्चिंग कार्यक्रम के जो होर्डिंग लगवाए गए थे, उनमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगे थे। पुलिस का कहना था कि उक्त फोटो से आम जनता में यह भ्रम पैदा किया गया कि इनब्लॉक नाम का स्वदेशी मोबाइल फोन सरकार की तरफ से लॉन्च किया जा रहा है। उप निरीक्षक की तरफ से ललित अग्रवाल समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed