{"_id":"663d16ade63ae6d86d030e1e","slug":"after-withdrawal-of-nominations-now-12-candidates-are-in-the-fray-for-shravasti-shravasti-news-c-13-1-lko1042-715346-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाम वापसी के बाद श्रावस्ती के रण में अब 12 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाम वापसी के बाद श्रावस्ती के रण में अब 12 प्रत्याशी
Fri, 10 May 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिर्फ एक निर्दलीय दावेदार ने वापस लिया पर्चा, सभी उम्मीदवारों को मिले चुनाव निशान
बलरामपुर/श्रावस्ती। श्रावस्ती लोकसभा सीट का रण पूरी तरह से तैयार हो गया है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बृहस्पतिवार को पर्चा वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इन्हें चुनाव निशान भी आवंटित कर दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि श्रावस्ती में 25 मई को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से नौ मई तक चली। छह मई तक नामांकन कराया गया, जिसमें 18 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे।
सात मई को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 13 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए, पांच के खारिज कर दिए गए थे। नौ मई को नाम वापसी के दौरान निर्दलीय दावेदार मोहम्मद शफीक ने अपना पर्चा वापस लिया। अब 12 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि श्रावस्ती लोकसभा सीट से जुड़ी तीन विधानसभा क्षेत्र सदर, तुलसीपुर व गैंसड़ी में 709 मतदान केंद्र हैं। इसमें 1,260 बूथ हैं।
प्रत्याशी
पार्टी
चुनाव चिह्न
साकेत मिश्र भाजपा
कमल फूल
राम शिरोमणि वर्मा
सपा
साइकिल
मोइनुद्दीन अहमद
बसपा
हाथी
उर्फ दद्दन खां
अहमद जिया खान
पीस पार्टी
कांच का गिलास
कृष्ण कुमार मौर्य
सम्यक पार्टी
कन्नी
कुमारी गीता गौतम
राष्ट्रीय जनता
चारपाई
पार्टी
युगल किशोर शुक्ल
आम जनता
रोड रोलर
पार्टी (इंडिया)
हनुमान प्रसाद मिश्र किसान मजदूर
नेल कटर
संघर्ष पार्टी
अनिल कुमार तिवारी
निर्दलीय
बैटरी टॉर्च
मालिक राम
निर्दलीय
अंगूठी
शांति देवी
निर्दलीय
केतली
सुजीत कुमार
निर्दलीय
मेज