फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the results, the meritorious students celebrated in the schools

Lucknow News: नतीजे आने के बाद चहके मेधावी, स्कूलों में जश्न

Tue, 14 May 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 14 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
After the results, the meritorious students celebrated in the schools
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं व 10वीं की परीक्षा में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल (एनएसपीएस) ने परचम लहराया है। सोमवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सभी मेधावियों और अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्थापक प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा एवं सह प्रबंधक डॉ. रश्मि शर्मा ने विद्यालय के परिणाम घोषित किए। मेधावियों का मुंह मीठा कराया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


12वीं (विज्ञान वर्ग) में अजीत प्रताप ने 94.8, खुशी वर्मा ने 93.20, संकेत वर्मा ने 91.60, साक्षी त्रिपाठी ने 91.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह 10वीं में संकल्प जायसवाल को 97.60, श्रेया मिश्रा को 97.40, अनुष को 96.80, सुयश सिंह को 96.80 प्रतिशत अंक मिले। इस मौके पर शिवलखन प्रजापति, तारकेश्वर सिंह, फैजान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीएसएस स्कूल में हर्षोल्लास का माहौल
रायबरेली। बीएसएस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास का माहौल छा गया। परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। हाईस्कूल में आयुष सिंह चौहान ने 97, शिवांगी ने 95.4, ईशान चौधरी ने 94.6, निष्ठा सिंह ने 93.8, अवंतिका पटेल ने 93,8, नीरज मौर्य ने 93.6, आरुष चौधरी ने 93.2, प्रत्यक्षा सिंह ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इंटर में शिवानी जयंत ने 95.2, भूमि अग्रवाल ने 95, सात्विक यादव ने 93,9, साक्षी पटेल ने 93,8, वंशिका सिंह ने 92.8, आर्यन पाल ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रबंध निदेशक बीएल सिंह ने बच्चों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया। संस्थापक एलसी कनौजिया, उप प्रबंधक अवनीश सिंह, सचिव दीपिका सिंह, प्रधानाचार्य आरती मौर्या आदि उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि वरीयता सूची में आने वाले आठ छात्र-छात्राओं का आईआईटी 2024 के मेंस में चयन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीएस के विद्यार्थियों ने रोशन किया नाम
रायबरेली। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजों में लखनऊ पब्लिक स्कूल ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने नाम रोशन किया है। 10वीं में आर्यन सिंह चौहान ने 97.4, अनन्या ने 97.2, नैनसी सिंह ने 97.2, पावनी श्रीवास्तव ने 97, अरनव सिंह ने 96.8, ईशांत पटेल ने 96.6, वर्चस्व राज गुप्ता ने 96.6, याशिका चंदानी ने 96.4, आकर्षिका सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। 12वीं में खुशी यादव ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा अवंतिका ने 96.4, अनुभवी पटेल ने 95.6, परिधि ने 95.6, विवेक सिंह ने 95.4, अर्चिता दीक्षित ने 95, तृप्ति संतानी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया है। विद्यालय में सभी मेधावियों के साथ जश्न मनाया गया, जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी सम्मानित किए गए।

हेमकुंड स्कूल में दक्ष, आकांक्षा ने किया टॉप
रायबरेली। नतीजे आने के बाद श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में उल्लास के माहौल के बीच जश्न मनाया गया। इंटर में दक्ष खत्री और हाईस्कूल में आकांक्षा ने स्कूल में टॉप किया है। इंटर में विज्ञान वर्ग से दक्ष खत्री ने 96.4, ओम गुप्ता ने 93.8, उन्नति त्रिपाठी ने 93.6, देवेन ने 93.2, दीपिका गुप्ता ने 93, कॉमर्स से आशुतोष ने 84.4, महक अग्रहरि व अश्मित कौर ने 78, कला वर्ग से सतनाम कौर ने 87.4, आकांक्षा पटेल ने 87.2, शिव द्विवेदी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। 10वीं में आकांक्षा ने 94, समृद्धि द्विवेदी ने 91, अजीत प्रताप सिंह ने 90.6, नितिन कुमार ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह गांधी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य जया तिवारी, उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, पीआरओ आराधना मिश्रा, कोऑर्डिनेटर आयुषी दुबे, राघवेंद्र सिंह, रचना मिश्रा आदि मौजूद रहीं।


डीएवी का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई में सफलता का परचम लहराया है। बच्चों ने अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की। 12वीं में हर्षित साहू ने 92.2, राजकमल मौर्य ने 88.2, आराध्या सोनी व आयुषी पांडेय ने 87.6, निखिल सोनी ने 87.2, प्रशांत निर्मल ने 87, इंद्रजीत व नित्या गुप्ता ने 86.8, नीतिका मौर्या ने 86, प्रखर श्रीवास्तव ने 85.8, उत्कर्ष कुमार ने 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 10वीं में अमय पौराणिक ने 95.2, अंशिका ने 92.2, साक्षी कनौजिया ने 92, काजल मौर्य ने 91.8, अंश चौहान व खुशी तिवारी ने 91.4, प्रतिभा शुक्ला ने 91.2, श्रद्धा साहू ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार मिश्र ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed