फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the budget, the Deputy CM reached Sultanpur: surprise inspection at the district hospital, instructions to keep a week's stock of medicines

Brajesh Pathak: बजट की कार्यवाही पूरी होते ही निरीक्षण पर निकले डिप्टी सीएम, मरीजों से पूछा- इलाज मिल रहा है या नहीं

Thu, 26 May 2022 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 May 2022 08:11 PM IST
सार

जिला अस्पताल का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पिछले कार्यकाल में यूपी में घोषित मेडिकल कॉलेज से वंचित 16 जिलों में भी नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
After the budget, the Deputy CM reached Sultanpur: surprise inspection at the district hospital, instructions to keep a week's stock of medicines
सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और सीएमएस कार्यालय पहुंचकर चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। सीएमएस से अस्पताल में एक हफ्ते का दवा का स्टॉक हर हाल में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार शाम चार बजकर 45 मिनट पर जिला अस्पताल पहुंच गए। सबसे पहले डिप्टी सीएम जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे और वार्ड में भर्ती रियाजुद्दीन निवासी घोपा डुड़िया अयोध्या से पूछा कि आप को क्या परेशानी है। रियाजुद्दीन ने सांस की परेशानी बताई। स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा कि डॉक्टर देख रहे हैं या नहीं। उसने बताया कि चिकित्सक देख रहे हैं और दवा भी मिल रही है। डिप्टी सीएम ने अन्य मरीजों का हाल पूछा। इसके बाद वे जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल के कार्यालय में पहुंच गए। सीएमएस कार्यालय में उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर को मांगा और मौजूदगी को देखा। डिप्टी सीएम ने सीएमएस से कहाकि जिला अस्पताल में कम से कम एक हफ्ते का दवा का स्टॉक जरूर उपलब्ध होना चाहिए। जो दवाएं खत्म होने वाली हो उनका ऑर्डर पहले ही लखनऊ भेजा जाए।
विज्ञापन

 
डिप्टी सीएम ने सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी को भी चिकित्सकों की ड्यूटी संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर सुचारु रूप से लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक राजधानी रेफर न किया जाए। डिप्टी सीएम को कुछ लोगों ने बताया कि जिला अस्पताल में बाकायदा अलग फीडर से उपकेंद्र स्थापित किया गया है, लेकिन विद्युत व्यवस्था बेहद खराब है। इसे गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने सीएमओ, सीएमएस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में जिला अस्पताल में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम का काफिला जिला अस्पताल से निकल रहा था, तभी उनकी नजर जिला अस्पताल के गेट के समीप खुले जन औषधि केंद्र पर पड़ गई। वे गाड़ी से उतर कर जन औषधि केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र संचालक संजय दूबे से दवाओं के बारे में पूछा। संजय ने बताया कि स्टॉक में तीन सौ तरह की दवाएं मौजूद हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद वे वाहन पर बैठकर निकल गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान एएसपी विपुल श्रीवास्तव, एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश पाठक, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 


16 जिलों में भी खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
जिला अस्पताल का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पिछले कार्यकाल में यूपी में घोषित मेडिकल कॉलेज से वंचित 16 जिलों में भी नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed