फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after teen talaaq , wife died in accident

मोबाइल पर तीन तलाक दिया, पत्नी की मौत

Fri, 16 Oct 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
after teen talaaq , wife died in accident
मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव निवासी फुरकान की बहन रेशमा को बहनोई शीबू ने सोमवार को मोबाइल पर विवाद के बाद तीन बार तलाक बोलकर छोड़ने की बात कही। इसके बाद उसकी ऑडियो क्लिप फुरकान के मोबाइल पर भेज दी। बृहस्पतिवार सुबह शीबू उसे लेने रेशमा के मायके पहुंच गया। वहां मासूम बेटे को बीमार बताकर पत्नी रेशमा को साथ लेकर चल दिया। रास्ते में तालाब के किनारे सड़क पर रेशमा संदिग्ध हालात में घायल हो गई। वह खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी। पुलिस व परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेशमा के पिता व भाई ने शीबू पर बाइक से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के सिसेंडी निवासी कुर्बान खान की बेटी रेशमा की शादी राजाजीपुरम शेखपुर पुरानी मस्जिद के पास रहने वाले शीबू से 10 साल पहले हुई थी। कुर्बान ने 15 दिन पहले तीन बिस्वा जमीन बेची थी जिसमें हिस्सा देने के लिए दामाद शीबू दबाव बना रहा था। इसका विरोध रेशमा ने किया। इस पर एक सप्ताह पहले शीबू और रेशमा में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद शीबू ने रेशमा की पिटाई की और उसे मायके सिसेंडी छोड़ गया। जबकि तीन बच्चों को अपने पास ही रखा था।
विज्ञापन

सोमवार को मोबाइल दिया था तीन तलाक
फुरकान के मुताबिक, जमीन की रकम में हिस्सा लेने को लेकर शीबू ने सोमवार को भी उसकी बहन रेशम को कॉल किया था। बातचीत के दौरान रेशमा ने रकम में हिस्सेदारी से मना किया। इस पर नाराज होकर शीबू ने मोबाइल पर ही तीन बार तलाक बोलकर छोड़ने की बात कही। तलाक देने वाली ऑडियो क्लिप फुरकान के मोबाइल पर भेज दी। फुरकान ने ऑडियो क्लिप ऑन की तो उसमें कहा कि मैं तेरी बहन रेशमा को तलाक, तलाक, तलाक दे रहा हूं। इसे अपनी बहन व अन्य लोगों को भी सुना दो। इस ऑडियो क्लिप को फुरकान ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। क्लिप मिलने के बाद दोनों परिवारों में रिश्ते को दोबारा शुरू करने की बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के लिए ससुराल आया था
पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को शीबू समझौते केलिए ससुराल पहुंचा। उसके साथ तीन साल का बेटा निशान भी था। समझौते के लिए बृहस्पतिवार शाम को रिश्तेदारों की पंचायत बैठने वाली थी। सुबह शीबू ने बेटे को डॉक्टर को दिखाने की बात कही। वह बेटे व पत्नी को साथ लेकर निकला। गांव के बाहर जाते ही तालाब केपास रेशमा बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी होने पर पिता कुर्बान, भाई फुरकान, सुलेमान सहित गांव केकई लोग मौके पर पहुंच गए। रेशमा को मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रेशमा की मौत हो गई।
बाइक से धक्का देने का आरोप
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, रेशमा के पिता कुर्बान, भाई फुरकान व सुलेमान ने आरोप लगाया है कि शीबू बाइक से निकला था। उसने रेशमा के साथ रास्ते में विवाद किया। फिर चलती बाइक से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे उसकी मौत हो गई। रेशमा के भाई ने केस दर्ज कराया है। वहीं रेशमा की मौत की सूचना मिलते ही पति शीबू अस्पताल से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मासूमों के सिर से उठ गया मां का आंचल
रुपये के लालच ने बृहस्पतिवार को हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। शीबू इतना लालची हो गया था कि उसने अपना ही परिवार खुद उजाड़ दिया। तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। शीबू के तीन बेटे हैं। दानिश, आरिफ और जीशान। तीनों मां के शव को अस्पताल में टकटकी लगाए देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed