फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After plazma therapy condition of doctor maintain

प्लाज्मा थेरेपी के बाद उरई के डॉक्टर की हालत में सुधार, ऑक्सीजन देने की गति की गई कम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
After plazma therapy condition of doctor maintain
लखनऊ। केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती उरई के डॉक्टर की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पहली प्लाज्मा थेरेपी के बाद संक्रमण कम हुआ है। ऐसे में वेंटिलेटर से ऑक्सीजन देने की गति कम कर दी गई है। सोमवार देर रात इन्हें 200 एमएल प्लाज्मा की दूसरी डोज दी गई। रविवार को स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर को देर शाम प्लाज्मा थेरेपी दी गई। इसके करीब 12 घंटे बाद उनकी हालत में सुधार नजर आया है। अभी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन कृत्रिम सांस देने की गति कम कर दी गई है। ब्लड प्रेशर, पल्स समेत दूसरे मानक में भी सुधार नजर आ रहा है। उनका शरीर कोरोना से लड़ने को एंटीबॉडी भी तैयार करने लगा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। डॉ. डी. हिमांशु ने बताया कि डॉक्टर को 200 एमएल प्लाज्मा की दूसरी डोज दे दी गई है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा के मुताबिक डॉक्टर का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। ऐसे में उन्हें राजधानी की पहली मरीज के रूप में केजीएमयू में भर्ती होने वाली महिला डॉक्टर से प्लाज्मा लेकर थेरेपी की गई। इसके नतीजे सार्थक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed