फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after murdered man burnt

युवक की हत्या कर जलाया शव

Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
after murdered man burnt
लखनऊ। काकोरी के दुबग्गा चौकी इलाके में जॉगर्स पार्क में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

काकोरी के दुबग्गा चौकी क्षेत्र के जॉगर्स पार्क के पास नाले में मंगलवार की सुबह लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक का चेहरा, सीना और हाथ पैर बुरी तरह से जले हुए थे। लोगों के मुताबिक, शव जिस नाले में पड़ा था, वह सूखा था। नाले के अंदर पड़े कूड़े से धुआं भी निकल रहा था। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 25 साल है। शरीर पर जली हुई शर्ट और नीले रंग की पैंट थी। अधजला शव मिलने की सूचना पर इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और शव के आसपास साक्ष्य जुटाने के बाद शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को अगवाकर उसकी हत्या की गई होगी और पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मौके पर मिली खून से लथपथ चप्पल
दुबग्गा चौकी इंचार्ज फिरोज आलम ने बताया जिस जगह पर युवक का अधजला शव मिला है, वहां पर पास में ही झाड़ियों के पास खून से लथपथ चप्पलें भी मिली हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक के शव को बोरे में भरकर लाया गया होगा। झाड़ियों में कूड़ा इकठ्ठा कर जला दिया गया है। शिनाख्त के लिए सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। इस आयु वाले युवक के लापता होने के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास मिले साक्ष्यों को इकट्ठा कर टीम अब इस दिशा में भी तफ्तीश कर रही है। एसीपी आशतोष कुमार के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 25 साल के आसपास है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक की हत्या कर शव को जलाया गया है। मृतक के दाहिने हाथ में ब्रेसलेट मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed