{"_id":"5d45e9e78ebc3e6cb83259f5","slug":"after-mother-s-death-lady-beat-nurse-lucknow-news-lko4745181192","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में मि हला मरीज की मौत, नर्स को पीटा हंगामा-लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में मि हला मरीज की मौत, नर्स को पीटा हंगामा-लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर अस्पताल में मां की मौत के बाद बेटी ने नर्स को पीटा
डॉक्टर-स्टाफ ने काम बंद कर दिया, रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शनिवार को महिला की मौत से नाराज बेटी ने नर्स की पिटाई कर दी। इससे इमरजेंसी में हंगामा मच गया। डॉक्टर-स्टाफ ने काम बंद कर दिया। सीएमएस ने पुलिस को बुला लिया। इसी बीच आरोपी युवती भाग निकली। अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
अमीनाबाद के मकबूलगंज निवासी 55 वर्षीय निषाद जहां की किडनी फेल होने पर तीमारदारों ने शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका इमरजेंसी में उपचार चल रहा था। शनिवार शाम महिला की मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने डॉक्टर-स्टाफ पर इलाज में कोताही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। नर्स प्रीति सोनकर व अन्य ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो निषाद जहां की बेटी ने प्रीति की पिटाई कर दी। इससे हड़कंप मच गया। डॉक्टर-स्टाफ ने काम बंद कर दिया। नर्स की पिटाई की सूचना पर सीएमएस डॉ. ऋषि सक्सेना मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने परिवारीजनों को रोक लिया। सीएमएस ने बताया कि तीमारदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
पिछले माह डॉक्टर की हुई थी पिटाई
बलरामपुर की इमरजेंसी में बीते माह महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में सीएमएस ने तीमारदारों के खिलाफ वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। सीएमएस का कहना है कि मारपीट की घटनाओं से कोई भी कर्मचारी इमरजेंसी ड्यूटी को राजी नहीं हो रहा है।