फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after marriage and reception party man suicide

शादी और रिसेप्शन पार्टी के बाद युवक ने फांसी लगा दी जान

Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
after marriage and reception party man suicide
गोसाईंगंज के रकीबाबाद गांव में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना से हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले 26 वर्षीय महेंद्र कनौजिया की दो दिन पहले शादी हुई थी। शुक्रवार को उसके रिसेप्शन की पार्टी थी। शनिवार सुबह उसने खुदकुशी कर ली। गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका देख चीख-पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि महेंद्र कनौजिया का विवाह 26 नवंबर को मोहनलालगंज के मदाखेड़ा गांव में हुआ था। शुक्रवार को बरात लौटकर आई तो गांव में ही रिसेप्शन की दावत रखी गई। भाई दुर्गेश ने बताया कि शनिवार सुबह महेंद्र ने उठकर घर की सफाई की। इसके बाद नित्यक्रिया की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिवारीजन ढूंढने निकल पड़े। इसी बीच लोगों ने गांव के बाहर एक आम के पेड़ से महेंद्र का शव लटका होने की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही महेंद्र के परिवारीजनों के साथ ही आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महेंद्र की मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र की मौत फंदे से लटकने के चलते होने की पुष्टि हुई है। उसने खुदकुशी क्यों की? इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का मानना है कि महेंद्र की शादी को लेकर कोई दिक्कत हुई होगी। हो सकता है कि उसकी शादी जबरन कराई गई हो या फिर उसे शादी से कुछ समस्या हो जिसकी वजह से उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed