फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After Mansi's deatn in a road accident, pits started to be filled

पहले भरे जाते गड्ढे तो बच जाती मानसी

Thu, 01 Sep 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
After Mansi's deatn in a road accident, pits started to be filled
बीकेटी के अस्ती रोड के गड्ढे अगर पहले ही भर दिए जाते तो छात्रा मानसी गौतम की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

हंगामा व ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को गड्ढे भरने का काम शुरू कराया। ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
मालूम हो कि भीखापुरवा से लेकर विजयपुर चंदाकोडर और लॉरेंस कॉलेज के सामने सड़क पर एक से आधा फीट के गहरे गड्ढे हैं।
अकोहरी गांव निवासी कमलेश गौतम की बेटी मानसी बीकेटी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि साइकिल का पहिया गड्ढों में जाने से छात्रा का संतुलन बिगड़ा था।
इसके बाद डंपर का पहिया मानसी के सिर को कुचलते हुए निकल गया था। हादसे के बाद फजीहत होने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बुधवार को अस्ती रोड पर बरगदी मगठ के पास छोटे गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

दोपहर में काम के दौरान कई मजदूरों ने डामर में कचड़ा होने की शिकायत की, लेकिन सुपरवाइजर ने डांटकर चुप करा दिया।
इसके बाद इस रोड से गुजरने वाले इंद्रजीत, कुंदन, मुन्ना, लल्ला और मनोहर आदि ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य पर सवाल उठाते हुए काम करने वालों से शिकायत की।
एसडीएम गोविंद मौर्या ने बताया कि विभाग को लिखकर सड़क की मरम्मत मानकों के मुताबिक करने का निर्देश दिया है।
वैन ने बाइक सवार सिपाही को मारी टक्कर
निगोहां। थाने के पास गश्त के दौरान बाइक सवार सिपाही ललित सिंह को मंगलवार को बेकाबू वैन ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज मेें साफ दिख रहा है कि चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फुटेज के आधार पर वैन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त जख्मी
नगराम। करोरा खुझौली मार्ग पर बुधवार को एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी के सेवई के कालू बीरन खेड़ा निवासी विकास व आशीष बाइक से नगराम गए थे। वापसी में एसयूवी की टक्कर से जख्मी हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed