{"_id":"60c665628ebc3ef43b705561","slug":"after-kidnapping-rape-with-10-years-old-girl-lucknow-news-lko582332059","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके की रहने वाली 10 साल की मासूम को रविवार दोपहर को बाइक सवार युवक ने अगवा कर लिया। उसे इंद्रजीतखेड़ा गांव के जंगल में ले गया और वहां दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची चचेरे भाई के साथ बाग में आम तोड़ने गई थी। भाई पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान आरोपी ने पिता से जान-पहचान की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। पुलिस ने देर शाम केस दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। उधर मासूम की हालत बिगड़ती देख पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाले टाइल्स मिस्त्री की दस वर्षीय बेटी अपने चचेरे भाई के साथ रविवार दोपहर करीब दो बजे चचेरे भाई के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे बाग में आम तोड़ने गई थी। चचेरा भाई पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगा। बच्ची पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी बीच नीले रंग की बाइक लेकर एक युवक पहुंचा। उसने मासूम से पिता से जान-पहचान की बात कही। उसे अपने पास बुलाया। फिर बाइक पर बैठा लिया। उसे इंद्रजीतखेड़ा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने जंगल में लेकर चला गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के कराहने पर आरोपी युवक ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके पिता को जान से मार देगा। ध
सड़क पर राहगीरों ने रोते देख दी सूचना
दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी खून से लथपथ मासूम को छोड़कर भाग गया। बच्ची रोते हुए बदहवास हालात में सड़क किनारे पहुंची। वहीं वह रो रही थी। मासूम को रोता देख राहगीर उसे चुप कराने कोशिश कर रहे थे। किसी तरह परिवारीजनों के बारे में जानकारी हासिल की। इसकेबाद पिता को सूचना दी। पिता केपहुंचने के बाद मासूम ने पूरी वारदात केबारे में जानकारी दी। पिता बच्ची को लेकर सीधे मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचा जहां अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
मौका मुआयना करने पहुंचे अधिकारी
सूचना पर मोहनलालगंज एसीपी दिलीप कुमार सिंह व इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने तत्काल पड़ताल शुरू की। इसके बाद पिता की तहरीर पर और मासूम के बयान केआधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी मासूम को लेकर मौका मुआयना करने गए। बच्ची ने वारदात स्थल पर पहुंचाया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।