{"_id":"5f6f9feb8ebc3e9b8c5d68a1","slug":"after-drink-truck-driver-send-message-for-cm-lko-city-news-lko5421937176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने शराब के नशे में भेजे थे सीएम पर हमले के मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने शराब के नशे में भेजे थे सीएम पर हमले के मैसेज
विज्ञापन
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को जेल से न छोड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले की धमकी देने वाला एटा निवासी ट्रक चालक अमरपाल यादव था। उसने शराब के नशे में यूपी 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज भेजे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि अमरपाल ने पूछताछ में बताया कि बुधवार सुबह वह दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था, तभी किसी ने मुख्तार अंसारी के बारे में बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान खेल-खेल में उसने अपने मोबाइल नंबर 9696755113 से यूपी 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज भेज दिए।
इसमें उसने सीएम के प्रति आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर मुख्तार को जेल से नहीं छोड़ा तो उन पर हमला कर दिया जाएगा। यूपी 112 सेवा से मेसेज के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। इस पर बुधवार रात अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धमकाने, गाली-गलौज करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम ही नंबर ट्रेस कर अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।