{"_id":"65426fb86f2f5ce4c70808ea","slug":"after-cm-yogi-s-meeting-with-amit-shah-and-jp-nadda-discussion-about-cabinet-expansion-intensified-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल
Thu, 02 Nov 2023 09:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Nov 2023 09:59 AM IST
सार
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान का मंत्री बनना तय है। इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर व दारा सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार जल्द होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में इस पर सैद्घांतिक सहमति बनी। सरकार में जरूरी बदलाव और जातीय जनगणना की काट के लिए बृहस्पतिवार को योगी, नड्डा और शाह की प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम और राज्य के पिछड़ा वर्ग से जुड़े नेताओं के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन में जरूरी बदलाव पर विमर्श होगा। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और हाल ही में सपा से आए दारा सिंह चौहान का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन में किस तरह के जरूरी बदलाव होंगे, इस पर बृहस्पतिवार की बैठक में फैसला होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: भक्तों को राज्यवार कराए जाएंगे रामलला के दर्शन, हिंदी न समझ पाने वालों को मिलेंगे भाषा मित्र
गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में बुधवार को हिस्सा लेने पहुंचे सीएम योगी ने दिल्ली में नड्डा और शाह से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे की चर्चा हुई। इसी बैठक में राज्य में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बनी। इसके बाद राज्य के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत पिछड़ा वर्ग के नेताओं को बृहस्पतिवार की बैठक के लिए दिल्ली तलब किया गया।
जातीय जनगणना की खोजी जाएगी काट
बृहस्पतिवार की बैठक में मुख्य रूप से जाति जनगणना की काट की रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के साथ मिशन 60 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने पर चर्चा की जाएगी।
- बीते लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 50 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा था। इस बार पार्टी की योजना 60 फीसदी वोट हासिल कर लोकसभा चुनाव में कम से कम 2014 के परिणामों को दोहराने की है।