फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After an altercation, a young woman drove her car into two female friends; one suffered a broken leg

Lucknow News: कहासुनी के बाद युवती ने दो सहेलियों पर चढ़ाई कार, एक का पैर टूटा

Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
After an altercation, a young woman drove her car into two female friends; one suffered a broken leg
कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 
लखनऊ। गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे पर रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद युवती ने स्कूटी सवार दो सहेलियों पर कार चढ़ा दी। हादसे में स्कूटी सवार नैना सिंह (27) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। उनकी मां बबिता सिंह ने कार सवार युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी बबिता सिंह के अनुसार, उनकी बेटी नैना सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवती से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवती ने धमकी देने के बाद पीछे से टक्कर मारते हुए स्कूटी पर कार चढ़ा दी। हादसे में नैना कार के नीचे दब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार हटाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक नैना की बाईं टांग दो जगह से टूट गई है। शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि कार चला रही युवती नशे में थी। कार में शराब की बोतलें भी थीं। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कार कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

कार के नीचे दबी स्कूटी को निकालते लोग व पुलिस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed