फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after accident , five hours jaam

हाईवे पर भिड़े तीन ट्रक, पांच घंटे लगा जाम

Wed, 08 Jun 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
after accident , five hours jaam
लखनऊ। बंथरा इलाके में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से उसके पीछे चल रहे तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक ट्रक का चालक केबिन के अंदर फंसकर घायल हो गया। बाद में बंथरा पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी मशीन से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इस दौरान कानपुर रोड पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा जिससे सड़क के दोनों तरफ करीब दो-दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पुलिस की कड़ी मशक्कत से यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बंथरा इलाके में कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कटी बगिया तिराहे के पास अचानक ब्रेक लगा दी जिससे उसके पीछे चल रहे एक-एक कर तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। एक ट्रक का चालक गोरखपुर निवासी शैलेश यादव (50) ट्रक के अंदर उसके केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को निकालने के लिए काफी मेहनत की। जेसीबी मशीन बुलाकर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। इस दौरान चालक की हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस घटना की वजह से कानपुर रोड पर दोनों तरफ करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम इतना लंबा था कि सड़क पर दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इस जाम में सैकड़ों वाहनों समेत कई एंबुलेंस वाहन भी घंटों फंसे रहे। आखिर में पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पांच घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed