{"_id":"60564ad18ebc3ec39c36cbdf","slug":"after-22-months-murder-case-registerd-lucknow-news-lko5705817123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को पिता काटता रहा थाने और पुलिस अफसरों के चक्कर, 22 माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को पिता काटता रहा थाने और पुलिस अफसरों के चक्कर, 22 माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मोहनलालगंज के कुरौली मजरा गोविंदपुर निवासी राजकुमार रावत पिछले 22 माह से अपने बेटे की हत्या का केस दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर कोर्ट तक के चक्कर लगा रहे थे। अब जाकर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
राजकुमार रावत के मुताबिक, उनका बेटा सूरज खाना बनाने का काम करता था। गांव के ही हरीश व विकास 6 मई 2019 को घर पहुंचे। कहा कि पिंटू उर्फ कलिया हलवाई ने अपने सदर सब्जी मंडी संस्कृत पाठशाला कैंट में बुलाया है। दोनों सूरज को लेकर गए। वहां सूरज ने मजदूरी मांगी जिस पर पिंटू उर्फ कालिया हलवाई ने आनाकानी की। सूरज ने विरोध किया। इस पर कालिया ने उस पर लोहे के पटरे से हमला कर दिया। इसी बीच विकास, हरीश और कालिया के साढू जगन्नाथ ने सूरज को लोहे की कलछुल व सब्जी चलाने वाले खपचे से ताबड़तोड़ वार कर सूरज की हत्या कर दी। इसके बाद इन आरोपियों ने सूरज के शव को रेलवे लाइन के किनारे लिटा दिया।
राजकुमार रावत के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ उसने गोसाईंगंज थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद राजधानी में तैनात सभी उच्चाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाए, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट ने मार्च के पहले सप्ताह में सुशांत गोल्फ सिटी थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर पिंटू उर्फ कालिया हलवाई, हरीश लोधी, विकास लोधी, जगन्नाथ सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर बेटे की हत्या की रिपोर्र्ट दर्ज
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर की है। मड़ियांव के घैला स्थित ग्राम रोशनाबाद निवासी रामनाथ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनका पुत्र पंकज कश्यप (21) गांव के ही सूरज प्रजापति व आकाश और दो अज्ञात युवकों संग 17 फरवरी 2020 को कहीं गया था। 18 फरवरी की सुबह पड़ोस के गांव में जामुन के पेड़ पर पंकज का शव लटका मिला था। रामनाथ का आरोप है कि 17 फरवरी को पंकज का सूरज व आकाश से विवाद हुआ था, जिसे उनके छोटे पुत्र पुष्कर ने देखा था। मगर आरोपियों ने पुष्कर को डांटकर वहां से भगा दिया था। रामनाथ का आरोप है कि मड़ियांव पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने आरोपी सूरज प्रजापति, आकाश व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।