फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after 10 hrs. rescue operation, leopard rescued from gosaiganj

10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया तेंदुए को जंगल में में छोड़ा जाएगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
after 10 hrs. rescue operation, leopard rescued from gosaiganj
लखनऊ। गोसाईंगंज के नूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में कई दिनों से भटक रहे तेंदुए को शुक्रवार तड़के पकड़ लिया गया। टनल के अंदर लगभग 25 मीटर भीतर बैठे तेंदुए को टीम ने एक ट्रैपिंग पिंजरे की मदद से फंसाया और उसे लखनऊ जू लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने उसकी पड़ताल के बाद उसे स्वस्थ पाया। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने के लिए शुक्रवार को ललितपुर के जंगलों की ओर रवाना कर दिया।    डीएफओ अवध डॉ. रवि सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि गोसाईंगंज के नूरपुर इलाके में किसान पथ की एक पाइप टनल
विज्ञापन
के भीतर तेंदुआ छिपा बैठा है। पुलिस और जू टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन रात भर चला। लखनऊ जू की टीम डॉ. बृजेंद्र के साथ डटी रही। पहले तेंदुए को सामान्य पिजड़े में फंसाने की योजना थी, लेकिन बाद में उसे यांत्रिक ट्रैपिंग पिजड़े में फंसाने की योजना पर काम किया गया। दूसरे बड़े पिजड़े को क्रेन की मदद से टनल के मुहाने पर रात 2 बजे से 2 घंटे के लिए लटका कर तेंदुए के फंसने का इंतजार किया गया। पिजड़े की भीतर एक शिकार दूसरे हिस्से में रखा हुआ था। इसलिए तेंदुआ करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उस में जा फंसा। उसे अपनी जगह से लाने के लिए टनल के दूसरे मुहाने पर गोले भी दागे गए और शोरगुल भी मचाया गया। तेंदुआ रेस्क्यू कर शुक्रवार सुबह लखनऊ के चिकित्सालय पहुंचा दिया गया। ऑपरेशन में तेंदुआ और टीम के सभी साथी पूरी तरह सुरक्षित रहे।  रेस्क्यू कर लखनऊ जू पहुंचे वयस्क नर तेंदुए को जो स्टाफ ने मुर्गे का गोश्त और पीने के लिए पानी दिया, लेकिन अचानक से बदले माहौल को देखते हुए तेंदुए ने पानी तो पीया लेकिन गोश्त नहीं खाया। निदेशक लखनऊ जू आरके सिंह ने बताया तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। तेंदुए को ललितपुर के बरौरा जंगलों में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने का फैसला किया गया है। लखनऊ डीएफओ और जू के चिकित्सक डॉ.अशोक की अगुवाई में टीम ,उसे वहां लेकर जाएगी।
विज्ञापन
पिछले 2 महीने से इलाके में थी तेंदुए की मौजूदगी   फरवरी से ही गोमतीनगर, चिनहट, गोसाईगंज, गोमती नदी के आसपास के इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी की आए दिन शिकायतें आ रही थीं। कभी ग्रामीणों को तेंदुए के पग मार्ग दिखते तो कभी तेंदुए के शिकार गोमतीनगर, चिनहट के इलाकों में मिले। टीम को इन इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से कई निशान भी मिले। गोसाईगंज के कई इलाकों के अलावा सरोजनीनगर के इलाकों में एक अज्ञात हिंसक वन्यजीव की मौजूदगी की चर्चा पिछले हफ्ते भर से थी। डीएफओ लखनऊ डॉ० रवि ने बताया हो सकता है पकड़ा गया तेंदुआ वही हो, जिसकी फरवरी से लगातार खोज की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed