फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Affiliation of 39 hospitals suspended in UP for taking wrong payments

UP: गलत तरीके से भुगतान लेने वाले 39 अस्पतालों की संबद्धता निलंबित, आयुष्मान योजना के तहत नहीं कर सकेंगे इलाज

Fri, 13 Jun 2025 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 11:03 PM IST
सार

यूपी में गलत तरीके से भुगतान लेने वाले 39 अस्पतालों की संबद्धता निलंबित कर दी गई है। निलंबन अवधि में  आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर सकेंगे। पांच अस्पतालों ने गलत तरीके से लिए गए रुपये अभी तक नहीं लौटाए हैं। निष्पक्ष तरीके से विभागीय जांच हुई तो कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फंसना तय है।

विज्ञापन
Affiliation of 39 hospitals suspended in UP for taking wrong payments
अस्पताल- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) से गलत तरीके से भुगतान लेने वाले 39 अस्पतालों की संबद्धता निलंबित कर दी गई है। निलंबन अवधि में वे योजना के तहत मरीजों का उपचार नहीं कर पाएंगे। हालांकि पांच को छोड़कर 34 अस्पतालों ने रुपये लौटा दिए हैं।

विज्ञापन


योजना के तहत पंजीकृत 39 अस्पतालों के खाते में साचीज के अधिकारियों/कर्मचारियों की आईडी का दुरुपयोग कर लगभग 9.94 करोड़ की राशि भेज दी गई थी। पोर्टल के माध्यम से अनियमित तरीके से किए गए भुगतान के मामले में साचीज प्रबंधन ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पूरे मामले में विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


विभागीय जानकारों का कहना है कि प्रकरण की जांच में कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फंसना तय है। जांच के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही भी मिली है। फिलहाल जिन अस्पतालों को अनियमित भुगतान प्राप्त हुआ है, उन्हें योजना से निलंबित कर दिया गया है। अनियमित भुगतान लेने के संबंध में वसूली नोटिस भेजी गई। इस पर पांच अस्पतालों ने अभी रुपये नहीं लौटाए हैं, जबकि 34 अस्पतालों ने 7.46 करोड़ रुपये लौटा दिए हैं। अन्य अस्पतालों से भी वसूली की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों को किया निलंबित

प्रदेश में जिन अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से निलंबित किया गया है। उनमें मुस्तफा अस्पताल, इंडिया अस्पताल, विद्या अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर, चैरिटेबल एवं मेडिकल संस्थान लखनऊ, उस्मानी नर्सिंग होम, सुपर वेदांत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर, आयुष्मान अस्पताल, एम पारस हेल्थ केयर अस्पताल बिजनौर, यूनिक हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, सर्जिमेड अस्पताल, सेलेक्ट अस्पताल, फोटॉन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और ट्रॉमा, फोटॉन अस्पताल, एमआई अस्पताल, मेडविन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, गैलेक्सी सर्जिकल और मैटरनिटी सेंटर, एवीएस अस्पताल मुरादाबाद, यूनिक अस्पताल, ऑन्कोकेयर कैंसर अस्पताल, डॉ. केसी मेमोरियल गुप्ता अस्पताल, डिवाइन हेल्थकेयर अमरोहा, किरपालु हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल, अम्बे हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर हापुड़, महालक्ष्मी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, गुलावठी पल्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बुलंदशहर, चौधरी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गाज़ियाबाद, सूर्या हॉस्पिटल, आरएन हॉस्पिटल, न्यू आदर्श हॉस्पिटल, अशोक हॉस्पिटल देवरिया, पूर्वांचल अस्पताल, मीनल नर्सिंग होम गोरखपुर, यूनिक हास्पिटल एंड अट्रासाउंड सेंटर अमरोहा शामिल हैं।

इन अस्पतालों ने अभी नहीं लौटाई राशि

पैनेसिया अस्पताल वाराणसी, हिंदुस्तान चाइल्ड अस्पताल बहराइच, सनराइज हॉस्पिटल, न्यूलाइफ हॉस्पिटल हापुड़ तथा सकीना अस्पताल मुरादाबाद ने अभी अनियमित तरीके से लिए गए भुगतान की राशि लौटाई नहीं है। उन्हें दोबारा नोटिस भेजा गया है। ये भी 39 अस्पतालों की निलंबन सूची में हैं।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

साचीज का प्रयास है कि अस्पतालों का भुगतान पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप हो। हर पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ मिले। जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने रुपये नहीं लौटाए हैं, उनसे वसूली की प्रक्रिया जारी है। -अर्चना वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, साचीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed