फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocates protested and blocked the road

Lucknow News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया जाम

Sat, 22 Feb 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested and blocked the road
सलोन तहसील गेट के सामने सड़क पर जाम लगा प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
रायबरेली। एडवोकेट अमेंडमेंट बिल में प्रस्तावित संशोधन को लेकर वकीलों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दीवानी कचहरी में नाराज अधिवक्ता शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान जमकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दीवानी कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय व महामंत्री अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया व प्रस्तावित संशोधन वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं का हुजूम बस स्टेशन चौराहे पहुंच। वहां कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। वकीलों के प्रदर्शन के चलते अदालती कामकाज प्रभावित हुआ। सेंट्रल बार ने प्रस्ताव कर 24 फरवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। सभी तहसीलों में बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट व जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ अधिवक्ता पदम प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता विरोधी बिल को लेकर वकील आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को पूरे प्रदेश में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और 10 से सायं पांच बजे तक ट्रेजरी व रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के दौरान सुशील कुमार, रामेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल, रामअवध व करुणा शंकर समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।




सलोन प्रतिनिधि के अनुसार बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अगुवाई में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। तहसील चौराहे से बस स्टेशन तक पैदल मार्च कर अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 का विरोध किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष लालता प्रसाद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधेयक को वापस लेने की मांग की।


एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि विधेयक में अधिवक्ताओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता मो. तारिक, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, राजीव द्विवेदी, सेवालाल गुप्ता, संतकुमार, केबी सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद मौर्य समेत बड़ी संख्या में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed