फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocates burnt the effigy of the Law Minister and submitted a memorandum

Lucknow News: अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का पुतला फूंककर सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Advocates burnt the effigy of the Law Minister and submitted a memorandum
इकौना तहसील में विरोध दर्ज कराते अ​धिवक्ता।
इकौना (श्रावस्ती)। केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में इकौना तहसील के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही कानून मंत्री का पुतला फूंककर राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा है कि यह काला कानून तत्काल वापस लिया जाए। इस बिल के विरोध में प्रदेश में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। साथ ही अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट पूरे देश में तत्काल लागू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री श्रीधर द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार शुक्ला, शब्बीर आलम नईमी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, विक्रम प्रताप चौहान, प्रभाकर त्रिपाठी, सुधीर कुमार पटवा, दूधनाथ यादव, पंकज सैनी, राधेश्याम मिश्रा, शिव राजेश कुमार यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed