{"_id":"676b8b5612824a627106151f","slug":"advocate-sued-for-sexual-abuse-and-abortion-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1008436-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिवक्ता पर यौन शोषण व गर्भपात करवाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिवक्ता पर यौन शोषण व गर्भपात करवाने का मुकदमा
Thu, 26 Dec 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महिला वकील ने अधिवक्ता पर उनका यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता के मुताबिक 12 साल पहले उनकी मुलाकात जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-1 निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह से हुई थी। दोस्ती बढ़ने पर दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 2018 में शैलेंद्र ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए उनसे शादी कर ली। फिर यौन शोषण करता रहा। इस दौरान उनको पता चला कि आरोपी तलाकशुदा नहीं है। विरोध जताने पर शैलेंद्र ने उन्हें पीटा। उनके क्रेडिट व डेबिट कार्ड भी छीन लिए और गर्भपात करा दिया।
महिला वकील ने बताया कि 21 अक्तूबर को आरोपी ने घर पर बुलाया, वहां अधिवक्ता विनीत वर्मा, अधिवक्ता सुंदर लाल, अधिवक्ता अशोक त्यागी, धनदेवी उर्फ सुजाता सिंह, शैलेंद्र की बुआ व उसका बेटा, भाई- बहन व शैलेंद्र के चाचा व चाचा का बेटा मौजूद था। सभी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शैलेंद्र ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी। थाना प्रभारी जानकीपुरम उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। (संवाद)

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन