{"_id":"5d2c5ed58ebc3e6cf90fa898","slug":"advocate-raped-a-girl-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने किशोरी को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, फिर उसे छोड़ा और धमकाते हुए भाग निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधिवक्ता ने किशोरी को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, फिर उसे छोड़ा और धमकाते हुए भाग निकला
Mon, 15 Jul 2019 04:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jul 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में 15 साल की किशोरी ने पिपरौली निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र यादव पर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, पीड़िता आरोपी के मकान में किराए पर रहती थी।
विज्ञापन
उसने कुछ दिन पहले ही मकान बदला था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, किशोरी का आरोप है कि वह वकील के मकान में ही किराएदार थी। चार साल तक आरोपी ने उसका शोषण किया। विरोध पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
तंग आकर किशोरी ने पिता से कहकर मकान बदला। पीड़िता के मुताबिक, शनिवार को वह आलमबाग में थी। इस बीच अचानक सुरेंद्र आ धमका और उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर एक होटल में लेकर जाकर रातभर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह उसे आलमबाग में छोड़ा और धमकाते हुए भाग निकला। किशोरी ने अपने घर पहुंचकर परिवारीजनों को पूरी जानकारी दी और पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया।