{"_id":"6828286c290e6595c70916fa","slug":"advocate-jumped-into-indira-dam-after-dispute-with-his-wife-in-lucknow-relative-jumped-to-save-both-missing-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पत्नी से विवाद के बाद अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बचाने कूदा रिश्तेदार, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पत्नी से विवाद के बाद अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बचाने कूदा रिश्तेदार, दोनों की मौत
Sun, 18 May 2025 01:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 May 2025 01:40 PM IST
सार
लखनऊ में पत्नी से विवाद के बाद एक अधिवक्ता इंदिरा डैम में कूद गया। उसे बचाने के लिए रिश्तेदार ने भी छलांग लगा दी। दोनों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अनुपम तिवारी और शिवम उपाध्याय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसका रिश्देतार पीछे से कूद गया। इससे दोनों युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की रविवार को दोनों की लाश मिली।
विज्ञापन
मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अनुपम तिवारी (37) लखनऊ में रहते थे। यहां वह हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता थे। देर रात पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गए। उनके पीछे-पीछे उनके रिश्तेदार शिवम उपाध्याय (20) भी गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी: पूरा प्रदेश तपिश-लू की चपेट में, बांदा में पारा 46 के पार पहुंचा, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
विज्ञापन
रात करीब 11.45 बजे अनुपम इंदिरा डैम के पास पहुंचे। उन्होंने जान देने के उद्देश्य से डैम में छलांग लगा दी। शिवम ने देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए कूद गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे रहे। टीम ने लगभग 32 घंटे बाद वर्षीय अनुपम तिवारी की लाश बरामद की। वहीं, शिवम उपाध्यायकी लाश कल ही मिल गई थी।