फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocate creates ruckus on Tehsil Day, clashes with ACP

Lucknow News: तहसील दिवस में अधिवक्ता का हंगामा, एसीपी से नोकझोंक

Tue, 04 Nov 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Advocate creates ruckus on Tehsil Day, clashes with ACP
सरोजनीनगर तहसील में पहुंचे फरियादी।
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील दिवस में सोमवार को शेरपुर लवल गांव में पांच माह बाद भी नलकूप कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज अधिवक्ता ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उनकी एसीपी विकास पांडेय से तीखी बहस हो गई। उधर, मंडलायुक्त ने सरोजनीनगर और डीएम ने सदर तहसील में जनसुनवाई की।
विज्ञापन

दरअसल, किसान शिवराज पाल ने पांच माह पूर्व नलकूप कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में आवेदन किया था। शिवराज के मुताबिक, उन्होंने विभाग से मिले एस्टीमेट के अनुसार 14 पोल की लाइन बनाने का खर्च जमा कर दिया। 13 पोल भी लगाए जा चुके हैं, लेकिन आखिरी पोल लगाने को लेकर कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। राजस्व टीम भी मौके पर जाकर जांच कर चुकी है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद निगोहां पुलिस मदद नहीं कर रही है। इसी मामले की शिकायत लेकर अधिवक्ता सतीश शुक्ल पहुंचे थे, जिनकी एसीपी विकास पांडेय नोकझोंक हो गई। एडीएम ट्रांसगोमती राज मित्तल ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, सरोजनीनगर तहसील कार्यालय में सोमवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने जनसुनवाई की। मंडलायुक्त के जाने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान परवर पश्चिम के मेड़ईखेड़ा निवासी तुलसावती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह श्यामलाल की पहली पत्नी हैं। आरोप है कि श्यामलाल की दूसरी पत्नी मंजू और उसके बेटे ने घर पर कब्जा कर लिया है। वहीं, नगर पंचायत बंथरा के किशुनपुर कौड़िया निवासी अभय रतन ने कुछ स्थानीय लोगों ने खेल के मैदान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम विशाख जी ने सदर तहसील में सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के निस्तारण के साथ ही शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

राशन कार्ड नहीं बनाने की शिकायत, जांच के निर्देश
माल के राजेश ने शिकायत की कि वह पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने 10 जुलाई को सर्व समिति से प्रस्ताव स्वीकृत कराकर अंत्याेदय राशन कार्डों का सत्यापन करने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के मलिहाबाद कार्यालय में जमा किया था। आरोप है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे राशन कार्ड की उम्मीद लगाए हुए पात्र लोग निराश हैं। इस पर अफसरों ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

आर्थिक मदद की मांग
बीकेटी तहसील में किसान कमलेश कुमार ने एसडीएम साहिल कुमार से प्रधानमंत्री आवास और आपदा के तहत आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को उनके घर में आग लग गई थी। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से निरीक्षण आख्या मांगी है। वहीं, दौलतपुर निवासी किसान दुर्गा प्रसाद ने सरकारी परती जमीन को अवैध कब्जा मुक्त करवाने की मांग की।

सरोजनीनगर तहसील में पहुंचे फरियादी।

सरोजनीनगर तहसील में पहुंचे फरियादी।

सरोजनीनगर तहसील में पहुंचे फरियादी।

सरोजनीनगर तहसील में पहुंचे फरियादी।

सरोजनीनगर तहसील में पहुंचे फरियादी।

सरोजनीनगर तहसील में पहुंचे फरियादी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed