{"_id":"5f3b6eb469cd3c6156538d7d","slug":"advice-to-legislators-to-get-corona-investigation-report-before-coming-to-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायकों को सदन में आने से पहले कोरोना जांच कराने की सलाह, निगेटिव आने वालों को ही मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों को सदन में आने से पहले कोरोना जांच कराने की सलाह, निगेटिव आने वालों को ही मिलेगी एंट्री
Tue, 18 Aug 2020 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी विधान सभा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विधानमंडल के 20 अगस्त से शुरू हो रहे संक्षिप्त मानसून सत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी विधायक निवासों में कोरोना जांच के इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को सदन में आने से पहले कोविड-19 की जांच कराने की सलाह दी गई है।
सदन में विधायकों के बैठने की व्यवस्था एक सीट छोड़कर की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर विधानसभा की विभिन्न दीर्घाओं में भी विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
वहीं, सत्र के दौरान सुरक्षा में लगाए जाने वाले कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया है। मंगलवार को सुरक्षा संबंधी बैठक बुलाई गई है।
जांच में निगेटिव आने वालों को ही विधान परिषद में मिलेगा प्रवेश
विधान परिषद सत्र में सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए सोमवार को हुई दलीय नेताओं की बैठक में निर्णय लिया गया।

विधान परिषद ने बयान जारी कर कहा कि सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। यह टेस्ट 19 अगस्त को सवेरे 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और 20 अगस्त को सवेरे साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।