फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adverse entry if students' attendance is less

Lucknow News: छात्रों की हाजिरी कम हुई तो प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry if students' attendance is less
रायबरेली। जिले में 40 फीसदी से कम छात्र उपस्थिति वाले जिन 74 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका गया था, उन्हें चेतावनी देते हुए वेतन बहाल कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने इन सभी स्कूलों के स्टाफ से कहा है कि अगर भविष्य में छात्र उपस्थिति कम मिली तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से इन स्कूलों में छात्र उपस्थिति की निरंतर समीक्षा करने को कहा है। जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने बताया कि 2 दिसंबर को 74 परिषदीय विद्यालयों के सभी स्टाफ का वेतन रोक दिया गया था। इन स्कूलों में छात्र उपस्थिति 40 फीसदी से कम मिली थी। सभी स्कूलों के स्टाफ को चेतावनी देते हुए वेतन बहाल किया गया है।
विज्ञापन



बिना बताए गायब रहने पर अध्यापक का वेतन रोका
रायबरेली। विद्यालय से बिना बताए गायब रहने वाले एक अध्यापक का दिसंबर महीने का वेतन रोक दिया गया। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी का आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला रोहनिया विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मतरमपुर का है, जहां कार्यरत सहायक अध्यापक अमरजीत कुमार भारती का वेतन रोक दिया गया। बीएसए ने बताया कि बीईओ ने अमरजीत कुमार बिना किसी पूर्व सूचना या बिना आनलाइन अवकाश के स्कूल से गैरहाजिर रहते हैं।

इस बारे में बीईओ ने अपनी आख्या दी है, जिसमें बताया गया कि मतरमपुर के सहायक अध्यापक 25, 29, 30 नवंबर, 4, 5, 6 दिसंबर, 11 से 19 दिसंबर तक एवं 22 दिसंबर को विद्यालय से अनुपस्थित रहे। सहायक अध्यापक की इस लापरवाही को देखते हुए वेतन रोक दिया गया और नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed