फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advani will be star campaigner for bjp

मोदी ने यहीं सही, पर आडवाणी को बनाया नं. 1

Tue, 25 Mar 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
advani will be star campaigner for bjp

भाजपा के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पार्टी ने अपने आडवाणी को यह टैग जानबूझ कर दिया है क्यों कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा में यह बात तेज हो चली थी कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर रही है।

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इस सूची में तीसरे पायदान पर रखे गए हैं। मोदी से ऊपर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह का नाम है।

लोकसभा और राज्यसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज व अरुण जेटली क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी को छठे स्थान पर रखा गया है।

विज्ञापन

कल्याण से आगे हैं नितिन गडकरी

advani will be star campaigner for bjp

राम मंदिर आंदोलन में अगली कतार के नेता रहे कल्याण सिंह और उमा भारती से ऊपर सातवें नंबर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी का नाम है।

स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह क्रमश: दसवें, ग्यारहवें और बारहवें नंबर पर हैं।

भाजपा महासचिव और प्रदेश प्रभारी अमित शाह को तेरहवें नंबर पर जगह मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को महामंत्री (संगठन) रामलाल से नीचे 15वें पायदान पर रखा गया है।

कलराज मिश्र 23वें पायदान पर

advani will be star campaigner for bjp

बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष और सांसद विनय कटियार तथा वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र स्टार प्रचारकों में क्रमश: 22वें एवं 23वें नंबर पर हैं।

इनसे ऊपर कैप्टन अभिमन्यु, सिने तारिका हेमामालिनी, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, वरुण गांधी, स्मृति ईरानी और मुख्तार अब्बास नकवी को रखा गया है।

टिकट कटने से नाराज पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

इनके अलावा पूर्व अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी और ओम प्रकाश सिंह को भी सूची में जगह मिली है। पूर्वांचल में प्रभावशाली माने जाने वाले योगी आदित्यनाथ को 27वें स्थान पर रखा गया है।

विज्ञापन

पढ़ें, रालोद के स्टार प्रचारकों में कौन

advani will be star campaigner for bjp

राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान के लिए सोमवार को स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त जारी कर दी।

इसमें पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह महासचिव जयंत चौधरी, फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा और अमर सिंह समेत 33 लोगों को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा छोड़कर जयाप्रदा और अमर सिंह रालोद में आ गए थे।

सपा के स्टार प्रचारक

advani will be star campaigner for bjp

मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, आजम खां, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, जया बच्चन, किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, अनुराधा चौधरी, चौधरी मुनव्वर सलीम, अहमद हसन, ओम प्रकाश सिंह, गायत्री प्रसाद प्रजापति, मनोज पांडेय, रामसुंदर दास निषाद, साहब सिंह सैनी, राजेश दीक्षित, जावेद आब्दी, असलम खान, रामसकल गुर्जर, राजेंद्र सिंह राणा, गोपाल अग्रवाल, राजपाल कश्यप, अनीस मंसूरी, राम आसरे विश्वकर्मा, चौधरी साहब सिंह, हुलासराय सिंघल, अशोक यादव, मुजाहिद किदवई, कुलदीप उज्जवल, अतुल प्रधान, संजय लाठर, अय्यूब अंसारी, रफीक अंसारी, सरफराज खां, मुकेश चौधरी, राज कुमार यादव, बख्तावर सिंह, किरणपाल कश्यप व चितरंजन स्वरूप।

बसपा के स्टार प्रचारक

advani will be star campaigner for bjp

मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्य, इंद्रजीत सरोज, राम अचल राजभर, सुखदेव राजभर, मुनकाद अली, सुनील कुमार चित्तौड़, जुगुल किशोर, विजय प्रताप, डॉ. राम कुमार कुरील, गोपाल नारायण मिश्र, ओपी त्रिपाठी, रामवीर उपाध्याय, अनंत कुमार मिश्र, सुबोध कुमार पाराशर, तारकेश्वर उपाध्याय, राममूर्ति एडवोकेट, गोरेलाल जाटव, लोकेश प्रजापति, धनीराम सिंह, अखिलेश अंबेडकर, अशोक कुमार, गयाचरन दिनकर, मुकेश अहिरवार, रणवीर सिंह कश्यप, बृजमोहन कुशवाहा, मिठाई लाल भारती, अशोक कुमार गौतम, गुरू प्रसाद मौर्या, छट्ठू राम, कमला शंकर भारती, वीरेंद्र कुमार चौहान, दिनेश चंद्रा, जय प्रकाश निषाद, शिवबोध राम, प्रताप सिंह बघेल, नौशाद अली व ममतेश शाक्य।

ये रहे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

advani will be star campaigner for bjp

कांग्रेस में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल व प्रियंका के साथ ही राज बब्बर, नगमा, रविकिशन और मो. कैफ, मोहसिना किदवई, बेनी प्रसाद वर्मा, मोतीलाल वोरा, जनार्दन द्विवेदी, गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सुशील कुमार शिंदे, मीरा कुमार व निर्मल खत्री सहित कुछ और लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed