फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advanced life support ambulance in kgmu

हृदय रोगियों के लिए बेहद काम की खबर, क्लिक करके पढ़ें

Tue, 01 Mar 2016 06:09 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
advanced life support ambulance in kgmu

हृदय रोगियों की जान बचाने और समय पर बेहतर इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग 32 लाख रुपये की कीमत से दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस खरीदेगा। नेशनल हेल्थ मिशन के बजट से खरीदी जा रही एक एंबुलेंस केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी और दूसरी बलरामपुर अस्पताल को दी जाएगी।

विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एंबुलेंस की मदद से गंभीर हृदय रोगियों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल या संस्थान में शिफ्ट किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, वेंटिलेटर ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट के तहत इन एंबुलेंस की खरीदारी की जाएगी, जिसमें मरीज को शिफ्टिंग के दौरान वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ हृदय रोग संबंधी कई जांचें एंबुलेंस में ही संभव हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एंबुलेंस में कार्डियक मॉनीटर के साथ सक्शन मशीन, ऑक्सीजन सिस्टम और फैबिलेटर लगा होगा।

विज्ञापन

ऐसे मिलेगी पल-पल की जानकारी

advanced life support ambulance in kgmu

इससे मरीज की एक-एक पल की जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि तीन से चार माह के भीतर केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल को एक-एक एंबुलेंस दी जाएगी।

इन एंबुलेंस के जरिए जिन अस्पतालों में हृदय रोग संबंधी विशेष इलाज की सुविधा नहीं है, वहां से मरीज पीजीआई, केजीएमयू या लोहिया संस्थान शिफ्ट किए जा सकेंगे। केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल के लिए खरीदी जा रही एंबुलेंस कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से पीजीआई और केजीएमयू से कनेक्ट रहेगी।

बाहर से आ रहे मरीज की पल-पल की जानकारी कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से संबंधित संस्थान के विभाग में तैनात डॉक्टरों को मिलती रहेगी। मरीज की स्थिति को देखते हुए पहले से उसे इमरजेंसी ट्रीटमेंट देने के लिए टीमें तैयारी पूरी कर लेंगी। एंबुलेंस में इमरजेंसी केस के लिए एक कार्डियोलॉजिस्ट और एक पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed