फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advanced bogies should be built for safety

Lucknow News: सुरक्षा के लिहाज से उन्नत बोगियों का हो निर्माण

Tue, 16 Sep 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Advanced bogies should be built for safety
रेलवे बोर्ड के सदस्य बैठक करते हुए।
लखनऊ। रेलवे बोर्ड के सदस्य ब्रजमोहन अग्रवाल सोमवार को राजधानी में थे। उन्होंने आरडीएसओ की प्रयोगशालाओं का दौरा किया। साथ ही चल रहे अनुसंधानों के बाबत अधिकारियों से जानकारियां लीं। उन्होंने रेलवे के विकासात्मक कार्याें को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान पर जोर दिया। कहा कि यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ ट्रेनों का सुरक्षित संचालन प्राथमिकता में होना चाहिए।
विज्ञापन

अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने बताया कि सदस्य (कर्षण एवं चल स्टॉक) ब्रजमोहन अग्रवाल ने आरडीएसओ में आधुनिकीकरण एवं सुरक्षा पर बल विषय पर बातचीत की। इसमें आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने आरडीएसओ में हो रहे कार्याें की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक माल डिब्बा तथा कार्यकारी निदेशक सवारी डिब्बा के साथ मालगाड़ी एवं कोचिंग मदों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें वैगन के उन्नत डिजाइनों, यात्री कोच की सुरक्षा में सुधार तथा टिकाऊ तकनीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

रेलवे बोर्ड के सदस्य बैठक करते हुए।

रेलवे बोर्ड के सदस्य बैठक करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed