फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advance parking in metro cities

बड़े शहरों में बदलेगा पार्किँग का अंदाज

Sun, 04 Aug 2013 12:44 AM IST
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Aug 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
advance parking in metro cities

आधुनिक पार्किंग और उसके ऊपर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स। पार्किंग के चारों ओर बैठने की बेहतर सुविधा और छोटे-छोटे हॉट। ऐसा ही कुछ नजारा होगा नए पार्किंग स्थलों का।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों में अब नए अंदाज में पार्किंग की सुविधा लोगों को देने की तैयारी है ताकि लोग मनमुताबिक खरीदारी कर सकें और सड़कों पर बेतरतीब गाड़ियां भी पार्क न हों।
विज्ञापन


आधुनिक पार्किंग बनाने की जिम्मेदारी प्राइवेट पार्टनर की होगी। वह पार्किंग बनाएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगा।

नगर विकास विभाग की नई पार्किंग नीति में इसका प्रावधान किया जा रहा है। नगर विकास विभाग नगर आयुक्तों से राय शुमारी के बाद इसे अंतिम रूप देने जा रहा है।

इसे शीघ्र ही कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रदेश में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। लोगों को सड़कों पर गाड़ियां पार्क करनी पड़ती हैं।

कुछ स्थानों पर मल्टीलेबल पार्किंग बनी भी है तो लोग इसमें गाड़ियां खड़ी नहीं कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह पार्किंग स्थल मार्केट से कुछ दूरी पर बनाए गए हैं। इसलिए लोग जहां खरीदारी करने जाते हैं, वहीं गाड़ियां पार्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों जहां 13 नगर निगमों लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी व  सहारनपुर में आधुनिक पार्किंग स्थल प्राइवेट पार्टनर के माध्यम से विकसित किए जाएं।

नगर निगम प्राइवेट पार्टनर को पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। इस जमीन का भू-उपयोग नागरिक सुविधा के साथ व्यावसायिक रखने के लिए विकास प्राधिकरणों से अनुरोध किया जाएगा।


प्राइवेट पार्टनर जमीन पर मार्केट के हिसाब से पार्किंग स्थल विकसित करने के साथ ऊपर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाएगा। पार्किंग के रख-रखाव की जिम्मेदारी कुछ सालों तक प्राइवेट पार्टनर के पास ही रहेगा।

इससे होने वाली आमदनी का कुछ हिस्सा नगर निगमों के पास जाएगा। इसके लिए नगर निगम और प्राइवेट पार्टनर के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होगा।

प्राइवेट पार्किंग के लिए भी लाइसेंस
प्राइवेट भवन में पार्किंग चलाने के लिए भवन स्वामियों को नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। नई पार्किंग नीति में इसका भी प्रावधान किया जा रहा है।

मौजूदा समय में अवैध रूप से पार्किंग चलाकर निजी भवन स्वामी लाखों रुपये कमा रहे हैं। इसके चलते भवन के आसपास सड़कों पर भी गाड़ियां लगने लगती हैं।

पार्किंग नीति में यह प्रावधान किया जा रहा है कि प्राइवेट बिल्डिंग में पार्किंग चलाने के लिए लोगों को नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed