{"_id":"624f2780657a6d631724a032","slug":"adr-released-analysis-111-mlas-got-more-than-half-the-votes-in-their-constituency-in-the-up-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआर ने जारी किया विश्लेषण : यूपी चुनाव में 111 विधायकों ने हासिल किया अपने क्षेत्र में आधे से अधिक वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआर ने जारी किया विश्लेषण : यूपी चुनाव में 111 विधायकों ने हासिल किया अपने क्षेत्र में आधे से अधिक वोट
Fri, 08 Apr 2022 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:10 AM IST
सार
पुन: निर्वाचित विधायकों की बात करें तो 209 विधायक ऐसे रहे जिन्होंने कम से कम 35 प्रतिशत वोट शेयर अपनी विधानसभा में हासिल किया। 92 विधायक ऐसे हैं जिनकी जीत 10 प्रतिशत से कम अंतर से हुई है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधानसभा चुनाव में इस बार 111 विधायक ऐसे रहे जिन्होंने अपनी विधानसभा में आधे से अधिक वोट हासिल किए। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 निर्वाचन क्षेत्रों के वोट शेयर की रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक 366 करोड़ पति उम्मीदवारों में से 103 विधायकों ने 50 प्रतिशत या इससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। 49 करोड़पति उम्मीदवार ऐसे थे, जिन्होंने ऐसे उम्मीदवारों को मात दी जिनकी संपत्ति एक करोड़ से कम थी। 47 महिला विधायकों में से 5 महिला विधायकों ने 20 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। पुन: निर्वाचित विधायकों की बात करें तो 209 विधायक ऐसे रहे जिन्होंने कम से कम 35 प्रतिशत वोट शेयर अपनी विधानसभा में हासिल किया। 92 विधायक ऐसे हैं जिनकी जीत 10 प्रतिशत से कम अंतर से हुई है। जबकि 17 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने 30 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है।
विज्ञापन