फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admissions to five-year law courses at the University of Lucknow will be based on CLAT.

Lucknow News: लविवि पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रमों में क्लैट से होंगे दाखिले

Sun, 25 Oct 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Admissions to five-year law courses at the University of Lucknow will be based on CLAT.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले क्लैट-2027 में मिले अंकों के आधार पर होंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए-एलएलबी और बीबीए-एलएलबी की सभी स्वीकृत सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट तैयार होगी। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दोनों पाठ्यक्रमों की कुल स्वीकृत सीटों के सापेक्ष क्लैट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह व्यवस्था क्लैट का आयोजन करने वाले कंसोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के साथ हुए आधिकारिक अनुबंध के तहत लागू की गई है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विधि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली क्लैट-2027 की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


आरक्षण नियमों का होगा पालन
प्रवेश प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से निर्धारित सभी आरक्षण नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश से संबंधित पात्रता, आवेदन की समय-सारिणी और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed