फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admissions in cyber law till 10 august

साइबर लॉ में दाखिले 10 अगस्त तक

Thu, 04 Jul 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
admissions in cyber law till 10 august
साइबर लॉ में दाखिले को 10 अगस्त तक आवेदन
विज्ञापन

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के साइबर लॉ डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के इच्छुक छात्र 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विधि विवि की वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध है।
डिजिटल इंडिया प्रोग्राम योजना के तहत इस पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई थी। पाठ्यक्रम में 30 सीटें हैं और कक्षाओं की शुरुआत सितंबर में होगी। प्रोग्राम निदेशक डॉ. एके तिवारी ने बताया कि पाठ्यक्रम में आवेदन के लिए स्नातक में 45 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। दाखिला स्नातक की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। मेरिट सूची 17 अगस्त को जारी की जाएगी और दाखिले 20 से 22 अगस्त तक लिए जाएंगे। जनरल व ओबीसी के अभ्यर्थी 500 रुपये और एससी-एसटी के अभ्यर्थी 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। एक वर्षीय इस कोर्स की फीस 31,000 रुपये निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में सभी वर्ग के कर्मचारी, अधिकारी और छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। पढ़ाई के दौरान भी दाखिला लिया जा सकता है। पाठ्यक्रम में साइबर अपराध के कानून की जानकारी के साथ इससे बचने के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएएलएलबी की काउंसलिंग खत्म
क्लैट के माध्यम से बीएएलएलबी में दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग खत्म हो गई है। तीन चरणों में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। काउंसलिंग के माध्यम से जिन छात्रों ने अपनी सीट लॉक की है अब वे विवि में दाखिला कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छात्रों को काउंसलिंग के दौरान जमा की गई 50 हजार रुपये शुल्क को घटाकर फीस की बाकी रकम विवि में जमा करानी होगी। यदि छात्र सीट लॉक करने के बाद छात्र विवि में दाखिला नहीं लेेता है तो उसे 40 हजार रुपये ही लौटाया जाएगा। दस हजार रुपये क्लैट कार्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed