{"_id":"657ad5d51aeb9375b805a6ac","slug":"admissions-in-ayush-colleges-one-more-charge-sheet-will-be-filed-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष दाखिला घोटाला: एसटीएफ दाखिल करेगी अनुपूरक आरोप पत्र, अकाउंटेंट के नाम खाता खोलकर हुआ था खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष दाखिला घोटाला: एसटीएफ दाखिल करेगी अनुपूरक आरोप पत्र, अकाउंटेंट के नाम खाता खोलकर हुआ था खेल
Fri, 15 Dec 2023 07:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:45 PM IST
सार
आयुष कॉलेजों में हुए फर्जी दाखिलों में सामने आया है कि छात्रों की काउंसिलिंग से पहले ही फर्जी बैंक खाता खोलकर उसमें एडवांस जमा कराया गया था। यह खाता अकाउंटेंट के नाम से खोला गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेजों में हुए फर्जी दाखिलों की जांच कर रही एसटीएफ जल्द ही अदालत में अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है। एसटीएफ इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अब मिर्जापुर के संतुष्टि मेडिकल कॉलेज की संचालक डॉ. रितु गर्ग की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ जुटाए गये साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक संतुष्टि मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक 76 दाखिले हुए थे। दाखिला लेने वाले छात्रों की काउंसिलिंग से पहले ही फर्जी बैंक खाता खोलकर उसमें एडवांस जमा कराया गया था। यह खाता उन्होंने अपने अकाउंटेंट नीरज कुमार जायसवाल के नाम से खोला था, जबकि इसका संचालन डॉ. रितु गर्ग का बेटा करता था। जब एसटीएफ ने फर्जी दाखिला लेने वाले छात्रों को तलब कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कॉलेज संचालकों की करतूतों का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया। एसटीएफ ने छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। मालूम रहे कि डॉ. रितु गर्ग को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जानें, राम मंदिर निर्माण में अब तक कितने हजार करोड़ हुए खर्च, काशी व महाकाल कॉरीडोर से आगे निकला बजट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ ने तैयार किया श्रीराममंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत, श्री रघुवर जी के अवधपुरी में... ये हैं बोल
कई संचालकों की भूमिका की जांच जारी
एसटीएफ के अधिकारी अब उन कॉलेज संचालकों की भूमिका की जांच भी कर रहे हैं, जहां पर 20 से ज्यादा दाखिले हुए थे। इसके बाद 10 या उससे कम दाखिले करने वाले कॉलेज संचालकों को तलब किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस प्रकरण में वाराणसी के एक कॉलेज के दो संचालक फरार चल रहे हैं, जिनकी एसटीएफ को तलाश है। एसटीएफ ने अब तक करीब 500 ऐसे छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं, जिनका फर्जी तरीके से दाखिला हुआ था।