{"_id":"6851d053c9afd205b2049b92","slug":"admission-will-be-done-on-100-seats-of-bed-in-bhasha-university-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1254654-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विवि में बीएड की 100 सीटों पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विवि में बीएड की 100 सीटों पर होंगे प्रवेश
विज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में भी बीएड की 100 सीटों पर प्रवेश होंगे। विवि में बीएड पाठ्यक्रम की कुल फीस 53,150 रुपये है, जो अन्य संस्थानों के मुकाबले काफी कम है।
शिक्षाशास्त्र विभाग की अध्यक्ष और सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. चंदना डे ने बताया कि बीएड पाठ्यक्रम को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) से मान्यता मिली हुई है। यहां बीएड प्रथम वर्ष की फीस 27,575 और दूसरे वर्ष की 25,575 रुपये है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश काउंसिलिंग में शामिल होना होगा।