फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission process start in punarvaas university

पुनर्वास विवि में प्रवेश आवेदन शुरू, कोविड संक्रमण के कारण मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश

Fri, 11 Jun 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Admission process start in punarvaas university
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2021-22 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे। कोविड संक्रमण के कारण इस बार भी सामान्य व व्यवसायिक कोर्सों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। जबकि बीटेक में प्रवेश जेईई और डीएड में आरसीआई की मेरिट से होगा।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई तक होंगे। प्रोफेशनल कोर्सों में आवेदन शुल्क क्रमश: सामान्य व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 1000 व 500 और सामान्य कोर्सों के लिए 600 व 300 है। 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन 27 जुलाई तक होंगे। उन्होंने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण और आगामी आशंकाओं को देखते हुए इस बार भी मेरिट से सामान्य व प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश करने का निर्णय लिया गया है। मेरिट और काउंसिलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। विद्यार्थी किसी भी जानकारी के लिए नियमित वेबसाइट देखते रहें। उन्होंने बताया कि संबद्ध कॉलेजों के भी आवेदन विश्वविद्यालय में ही होंगे। इसके बाद विद्यार्थियों का एलॉटमेंट कॉलेजों को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख कोर्स--- सीटें
बीए--- 400
एमए--- 280
एमएसडब्ल्यू--- 40
बीवीए--- 50
बीकॉम--- 120
बीबीए--- 60
एमबीए--- 120
बीकॉम एलएलबी--- 120
एमएससी--- 160
डीएड--- 90
बीएड विशेष शिक्षा--- 90
बीपीओ--- 25
बीएएसएलपी--- 25
एमएड विशेष शिक्षा--- 45
बीटेक--- 360
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed