फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission of two thousand pharmacy candidates in Polytechnic cancelled counselling banned till further orders

UP News: फार्मेसी के दो हजार अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त, अगले आदेश तक काउंसिलिंग पर लगाई गई रोक

Sun, 13 Jul 2025 11:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 11:03 AM IST
सार

फार्मेसी के दो हजार अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ के निर्देश के बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रवेश काउंसिलिंग पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Admission of two thousand pharmacy candidates in Polytechnic cancelled counselling banned till further orders
Diploma Demo Image - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर के राजकीय व निजी पॉलीटेक्निक में चल रही डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ ही नए सत्र में अभी तक हुए 2000 से अधिक अभ्यर्थियों के दाखिले को भी निरस्त कर दिया गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने यह फैसला हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ के निर्देश पर लिया है।

विज्ञापन


तीन राजकीय और 1000 से अधिक निजी पॉलीटेक्निक में जून से फार्मेसी के एक लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी थी। लेकिन, निजी संस्थानों के विरोध और हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिषद ने बीच में फार्मेसी प्रवेश पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार, नए संस्थानों में फार्मेसी प्रवेश मान्यता दी गई लेकिन, पुराने संस्थानों को इससे दूर रखा गया। पुराने संस्थान के संचालकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फार्मेसी प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद कि सत्र 2025 के लिए 27 जून से जारी डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम की प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।


सचिव ने बताया कि काउंसिलिंग से संबंधित आगे की प्रक्रिया और पुनः प्रारंभ किये जाने की तिथि व दिशा-निर्देश परिषद के पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जारी किए जायेंगे। सचिव ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed