फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   administration on mayawati birthday.

मायावती के जन्मदिन पर प्रशासन की कड़ी नजर, निर्देश जारी

Sun, 15 Jan 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jan 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
 administration on mayawati birthday.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रमों पर प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। इस बाबत सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ व एआरओ) सहित निगरानी दस्तों को निर्देश दिया गया है कि बिना अनुमति यदि कोई आयोजन होता है तो आयोजकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन


प्रशासन का सख्त रुख देखते हुए शनिवार को अवकाश के बाद भी पांच सीटों के बसपा प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन के अफसरों से जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए अनुमति ले ली।
विज्ञापन


निगरानी के लिए गठित उड़न दस्तों से जन्मदिन कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने को भी कहा गया है ताकि किसी भी स्तर पर आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके। अभी तक बसपा ने ही जिले की सभी नौ सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी प्रत्याशी बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी प्रमुख की निगाह में आना चाहते हैं। साथ ही वे इसे मतदाताओं को एकजुट करने का एक अवसर भी मान रहे हैं।

आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

 administration on mayawati birthday.
मायावती - फोटो : amar ujala

एडीएम सिटी पश्चिम जयशंकर दुबे ने बताया कि प्रशासन ऐसे किसी भी आयोजन के दौरान आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएगा। इसका उल्लंघन होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी दर्ज कराया जाएगा।

शनिवार शाम तक बीकेटी, लखनऊ पूर्व, उत्तर, पश्चिम व मध्य क्षेत्र के बसपा प्रत्याशियों ने मायावती के  जन्मदिन पर कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन से लिखित अनुमति ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed