{"_id":"69a97ea8d4f93fb726090540","slug":"administration-on-alert-amid-iran-israel-war-seeks-details-of-affected-people-in-lucknow-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच प्रशासन अलर्ट, राजधानी में प्रभावित लोगों का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच प्रशासन अलर्ट, राजधानी में प्रभावित लोगों का मांगा ब्योरा
Thu, 05 Mar 2026 06:31 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:31 PM IST
सार
ईरान–इस्राइल युद्ध के बीच लखनऊ में प्रशासन अलर्ट है। प्रभावित लोगों का ब्योरा मांगा गया है। डीएम के निर्देश पर जिला आपदा विशेषज्ञ की ओर से सभी तहसीलदारों को पत्र जारी किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लखनऊ डीएम विशाख जी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान, इस्राइल युद्ध के साथ खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले सभी तहसीलों से ऐसे लोगों का विवरण मांगा है जो इस संघर्ष से प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद और बख्शी का तालाब समेत सभी तहसीलों के तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे नागरिकों का विवरण एकत्र कर उपलब्ध कराएं, जो ईरान, इजरायल, इराक या खाड़ी देशों में नौकरी, पढ़ाई, व्यापार या अन्य कारणों से रह रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने इसके लिए एक गूगल शीट फॉर्मेट भी उपलब्ध कराया है। इसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर, जनपद में स्थायी पता, वर्तमान में किस देश में हैं। वहां जाने का उद्देश्य (नौकरी, पढ़ाई, व्यापार आदि) जैसी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
यह जानकारी ईमेल ddmalucknow@gmail.com पर या व्हाट्सएप नंबर 9415002525 पर तीन दिन के भीतर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। जिला आपदा विशेषज्ञ एवं सहायक प्रभारी अधिकारी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) अमर सिंह की ओर से जारी इस आदेश के बाद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।