फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adjustment of Shikshamitras stuck due to non-updating of data DG of School Education expressed displeasure

UP News: डाटा अपडेट न होने से फंसा शिक्षामित्रों का समायोजन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए से जताई नाराजगी

Fri, 25 Jul 2025 09:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 09:06 AM IST
सार

डाटा अपडेट न होने से शिक्षामित्रों का समायोजन फंस गया है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए से नाराजगी जताई है। साथ ही समय से डाटा अपडेट न होने पर कार्रवाई के लिए भी चेताया है।

विज्ञापन
Adjustment of Shikshamitras stuck due to non-updating of data DG of School Education expressed displeasure
शिक्षक। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के तबादला व समायोजन के निर्देश पूर्व में जारी किए गए हैं। बावजूद इसके इनके डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट न होने से समायोजन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस पर सभी बीएसए से नाराजगी जताई है। साथ ही समय से डाटा अपडेट न करने पर कार्रवाई के लिए भी चेताया है।

विज्ञापन


छह जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के बीएसए से उन्होंने कहा है कि जून में जारी निर्देश के क्रम में शिक्षामित्रों के नाम, पहली तैनाती वाले विद्यालय, वर्तमान में कार्यरत विद्यालय, जन्मतिथि आदि से जुड़ी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किए जाने के निर्देश जून में दिए गए थे। हाल में की गई ऑनलाइन समीक्षा बैठक में पता चला है कि कुछ ही जिलों में यह कार्य किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यह अधिकारियों के आदेशों-निर्देशों का उल्लंघन और विभागीय दायित्व के प्रति उदासीनता है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह प्रक्रिया हर हाल में 30 जुलाई तक पूरी की जाए। इसकी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भी भेजी जाए। इसके बाद कोई भी अपडेट स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही भविष्य में किसी तरह की कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश

इसी क्रम में उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के डाटा का भी सत्यापन व परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अनुदेशकों का जिले के अंदर ही नए विद्यालय में अनुबंध की कार्यवाही की जानी है। पहले व दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट व सत्यापन करने का प्रमाणपत्र एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed