{"_id":"529de385b55f536457d674eac95dc7c3","slug":"adityanath-blames-akhilesh-goverment-for-cow-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लालच में गोहत्या करा रही सरकार: आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लालच में गोहत्या करा रही सरकार: आदित्यनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
‘गोहत्या करने वाले लोगों को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसी कारण प्रदेश में गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। ठोस कानून तो बने हैं,लेकिन कानूनों का सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है।’
विज्ञापन
यह बात विचार सांसद महंत आदित्यनाथ ने पिलखुवा में भाजपा नेता नरेश तोमर के आवास पर मीडिया से कही।
उन्होंने कहा, गाय में 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं। हिंदुओं के देश में लोग गाय की विशेष पूजा अर्चना करते हैं, फिर भी प्रदेश सरकार चंद रुपये के लालच में गोहत्या करा रही है।
विज्ञापन
जबकि प्रदेश सरकार को इस तरफ गंभीर होते हुए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। महंत आदित्यनाथ और अखिलेश सरकार के बीच इस तरह का वाक्- युद्घ चलता रहता है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही महंत आदित्यनाथ ने आजम खां पर भी खून-खराबे के आरोप लगाए थे। सपा सरकार के खास मंत्री आजम ने भी इसका बराबर जवाब दिया था।
अब महंत के इस नए बयान से सपा सरकार के काम पर एक नया सवाल भी उठ सकता है।