{"_id":"6a208e8f1b4eb789ca0ad0df","slug":"aditi-apartments-to-be-built-in-anant-nagar-1392-affordable-flats-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1767279-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनंत नगर में होगा अदिति अपार्टमेंट का निर्माण, बनेंगे 1392 किफायती फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनंत नगर में होगा अदिति अपार्टमेंट का निर्माण, बनेंगे 1392 किफायती फ्लैट
विज्ञापन
अदिति अपार्टमेंट का प्रस्तावित डिजाइन।
लखनऊ। एलडीए अनंत नगर योजना में बहुमंजिला अदिति अपार्टमेंट का निर्माण करेगा। इस परियोजना में पांच टावर में एक बीएचके और दो बीएचके श्रेणी के कुल 1392 किफायती फ्लैट बनाए जाएंगे जिनकी कीमत 10 से 30 लाख रुपये तक होगी। एक महीने के अंदर फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने की तैयारी भी है।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह परियोजना विभिन्न आय वर्ग के परिवारों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें एक बीएचके वाले 412 फ्लैट (प्रत्येक 38.25 वर्गमीटर का) और दो बीएचके के 980 फ्लैट (प्रत्येक 50.10 वर्गमीटर का) होंगे। बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग में 545 चार पहिया वाहनों की पार्किंग होगी। लगभग 7,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क और ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि एक बीएचके के फ्लैट में दो और दो बीएचके के फ्लैट में तीन बालकनी दी जाएगी।