{"_id":"624ecd6e4e5c9006e75f4317","slug":"adg-law-and-order-prashant-kumar-on-ahmad-murtaja-abbasi-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में हमला: हमलावर के लैपटॉप व मोबाइल की छानबीन की जा रही है, एडीजी कानून व्यवस्था ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में हमला: हमलावर के लैपटॉप व मोबाइल की छानबीन की जा रही है, एडीजी कानून व्यवस्था ने दिया बयान
Thu, 07 Apr 2022 05:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:09 PM IST
सार
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी की जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो रिमांड की अवधि बढ़वाई जाएगी।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले में गिरफ्तार आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का मोबाइल व लैपटॉप पुलिस ने बरामद कर लिया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है। एटीएस की टीम आरोपी को लेकर बुधवार सुबह लखनऊ पहुंच गई। मुर्तजा को छह दिन की रिमांड पर लिया गया है। एटीएस की अलग-अलग टीमें यूपी के विभिन्न जिलों के साथ ही मुंबई और तमिलनाडु में भी छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मुर्तजा ने पुलिस और एटीएस को अब तक जो जानकारी दी, उसका सत्यापन भी कराया जा रहा है। वहीं, बैंकों से उसके खाते में हुए लेन-देन की जानकारी मांगी गई है। इससे पता चलेगा कि पैसे कहां से आ रहे थे और कहां खर्च किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि मुर्तजा गुमराह कर रहा है। एटीएस मुर्तजा के संपर्क में पिछले कुछ माह में आए हर एक व्यक्ति की पड़ताल कर रही है। अब तक आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि जांच में केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी रिमांड के दौरान मुर्तजा से पूछताछ करेंगे। जरूरत हुई तो रिमांड की अवधि बढ़वाई जाएगी।
विज्ञापन