{"_id":"61ef98ed2e96750ab42e5137","slug":"adg-law-and-order-prashant-kumar-elected-for-police-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : 78 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, एडीजी प्रशांत कुमार को मिलेगा वीरता के लिए पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : 78 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, एडीजी प्रशांत कुमार को मिलेगा वीरता के लिए पुलिस पदक
Tue, 25 Jan 2022 09:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:15 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर पदक व प्रशंसा चिह्न के लिए अफसरों के नाम की घोषणा कर दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर पुलिस कर्मियों को मिलने वाले विभिन्न पदकों के लिए नामों का एलान हो गया है। राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले पदकों में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इसके अलावा फायर सर्विस के एडीजी रहे एडीजी विजय प्रकाश, एसपी देवरिया श्रीपति मिश्रा, असिस्टेंट रेडियो ऑफि सर सुशील पांडेय व मिश्री लाल शुक्ला और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में उप निरीक्षक कृष्ण चंद्र मिश्रा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनके अलावा आईजी आगरा नचिकेता झा, एसपी विजिलेंस डॉ अरविंद चतुर्वेदी और डीसीपी यातायात लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट सुभाष चंद्र शाक्य समेत 72 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। उधर, डीजीपी की ओर से भी 763 पुलिस कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। इसमें प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर चिह्न शामिल हैं।
विज्ञापन
शौर्य के आधार पर इन्हें मिला प्लेटिनम
शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम पाने वाले प्रमुख अधिकारियों में डीजी प्रशिक्षण डॉ आरपी सिंह, एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश, आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान, एसपी देवरिया श्रीपति मिश्रा, एसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में सेनानायक राजीव नारायण मिश्रा, कानपुर में डीसीपी संजीव त्यागी, भर्ती बोर्ड में एएसपी रश्मि रानी और हापुड़ में एएसपी सर्वेश मिश्रा समेत 21 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिह्न गोल्ड पाने वाले पुलिस कर्मियों में एडीजी मेरठ राजीव सब्बरवाल, डीआईजी प्रशिक्षण मुख्यालय महेंद्र यादव, गाजीपुर के एसपी राम बदन सिंह, पीएसी में आईजी आशुतोष कुमार, डीआईजी जेल रविशंकर छवि, एसपी कासगंज रोहन बोत्रे, एसपी 1090 सुजाता और एसएसपी प्रयागराज अजय सहित 67 पुलिस कर्मी शामिल हैं। प्रशंसा चिह्न सिल्वर पाने वाले अधिकारियों में गृह विभाग में सचिव बीडी पाल्सन, पीटीसी उन्नाव में एसपी नागेश्वर सिंह, यातायात निदेशालय में एसपी अष्टभुजा सिंह समेत 281 पुलिस कर्मी शामिल हैं। बाकी पुलिस कर्मियों को सेवा अभिलेखों और काम के आधार पर प्रशंसा चिन्ह और सेवा सम्मान चिह्न दिए गए हैं।
प्रशांत ने मार गिराया था एक लाख का इनामी अपराधी
मेरठ में एडीजी रहते हुए प्रशांत कुमार ने एक लाख रुपये के इनामी अपराधी शिव शक्ति नायडू को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया था। नायडू पर यूपी और दिल्ली में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। नायडू ने दिसंबर 2015 में दिल्ली की भरी अदालत में दिल्ली पुलिस के सिपाही रण सिंह मीणा को गोलियों से भून दिया था। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी से पांच करोड़ रुपये की लूट भी नायडू ने की थी। यह तीसरा मौका है जब राष्ट्रपति की ओर से प्रशांत कुमार को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया है। इससे पहले 2020 और 2021 में उन्हें राष्ट्रपति की ओर से वीरता का पुलिस पदक दिया जा चुका है।